उत्तराखंड:अस्पताल ने जिंदा मरीज को बताया मृत,अंतिम संस्कार से पहले हुआ जिंदा

प्रदेश में सरकारी हो या निजी अस्पताल सभी राम भरोसे चल रहे हैं उत्तराखंड में एक ऐसा मामला सामने आया है जहां इलाज करा रहे एक शख्स को अस्पताल में मृत घोषित कर दिया लेकिन जब परिवार वाले उसकी अंतिम संस्कार की तैयारी कर रहे थे उस दौरान उसकी सांसे चलने लगी। मामला लक्सर का है जहां एक शख्स का डोईवाला में निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था एक निजी अस्पताल में भर्ती कराए गए एक ग्रामीण को अस्पताल के चिकित्सक से मृत घोषित कर वेंटिलेटर से हटाकर परिजनों को सौंप दिया. अंतिम संस्कार की तैयारियां करते समय परिजन को उनकी सांसें चलती महसूस हुईं. जिसके बाद आनन फानन में ग्रामीण को अस्पताल में भर्ती कराया है।
खानपुर के कर्णपुर गांव निवासी 60 वर्षीय अजब सिंह की तबीयत अधिक खराब होने पर उनके परिजन डोईवाला स्थित एक अस्पताल लेकर गए थे उपचार के दौरान चिकित्सकों ने उन्हें वेंटिलेटर पर रखा था चार दिन तक अस्पताल में रखने के बाद डॉक्टरों ने मृत घोषित कर शव को परिजनों को सौंप दिया।
परिजन उन्हें घर वापस ले आए जहाँ अंतिम संस्कार की तैयारियां चल रही थी अंतिम संस्कार से पहले उन्हें नहलाया जा रहा था तभी उनकी सांस चलती महसूस हुई. इसके बाद आनन-फानन में परिजन उन्हें अस्पताल लेकर आए जहां फिर से इलाज चल रहा है। फिलहाल परिजन पूरे मामले में निजी अस्पताल की लापरवाही बताते हुए कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



पिथौरागढ़ में दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, एक युवक की मौत सेना के दो जवान घायल,- दर्दनाक CCTV आया सामने-VIDEO
हल्द्वानी हाईवे पर हाथियों का आतंक: हाथियों के झुंड ने रोका रास्ता-VIDEO
बिग ब्रेकिंग
ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी, हल्द्वानी में धूमधाम से मनाया गया ‘गरबा फेस्ट’
खटीमा डिग्री कॉलेज में सजीं ‘विकसित भारत’ की रंगोलियां: विद्यार्थियों ने उकेरी 2047 के भारत की तस्वीर, विजेताओं को मिले पुरस्कार