देहरादून- (भर्ती) इस विभाग में आई 339 पदों पर भर्ती, आवेदन भी शुरू

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड के बेरोजगार युवाओं के लिए अच्छी खबर है कि जो लंबे समय से भर्ती का इंतजार कर रहे थे उनके लिए भर्ती आ गई है ।उत्तराखंड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड ने कई विषयों के लिए असिस्टेंट प्रोफेसर की भर्ती करने का फैसला लिया है। जिसके लिए बोर्ड द्वारा आवेदन प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक साइट ukmssb.org के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं. आवेदन करने की आखिरी तारीख 25 अप्रैल 2022 तय की गई है।

आवेदन शुरू होने की तारीख – 5 अप्रैल 2022
आवेदन करने की अंतिम तारीख – 25 अप्रैल 2022

बोर्ड द्वारा यह भर्ती राजकीय मेडिकल कालेज में विभिन्न विषयों को असिस्टेंट प्रोफेसर के रिक्त पदों पर भर्तियों के लिए निकाली हैं। इस भर्ती के तहत असिस्टेंट प्रोफेसर के कुल 339 रिक्त पदों को भरा जाना है।पात्र उम्मीदवार निर्धारित तारीख से पूर्व आवेदन कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी हाईवे पर हाथियों का आतंक: हाथियों के झुंड ने रोका रास्ता-VIDEO

अधिसूचना के अनुसार इन पदों के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थी के पास एनएमसी-टीईक्यू विनियमों के अनुसार- चिकित्सा संस्थानों में शिक्षकों के लिए न्यूनतम योग्यता विनियम 22 फरवरी 2022 के अनुसार योग्यता होनी चाहिए। आवेदक ने कम से कम दो साल के लिए प्रादेशिक सेना की सेवा की हो और एक राष्ट्रीय कैडेट कोर बी प्रमाण पत्र हो।

यह भी पढ़ें 👉  पिथौरागढ़ में दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, एक युवक की मौत सेना के दो जवान घायल,- दर्दनाक CCTV आया सामने-VIDEO

ऐसे होगा चयन

अधिसूचना के अनुसार इन पदों पर उम्मीदवारों का चयन इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। इस भर्ती के लिए इंटरव्यू का आयोजन जून-जुलाई के महीने में किया जा सकता है। भर्ती में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड प्रदान किए जाएंगे। जोकि बोर्ड द्वारा जारी किया जाएगा।

Advertisements
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें