हल्द्वानी: किशोरी से छेड़छाड़ विरोध किया तो मां-बेटी को पीटा

ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी : बनभूलपुरा थाना क्षेत्र में दो युवकों द्वारा एक किशोरी के साथ छेड़छाड़ और विरोध करने पर मां बेटी को पीटने का मामला सामने आया है पूरे मामले में पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दिया है।

Ad

बताया जा रहा है कि गांधीनगर निवासी पीड़िता की मां ने पुलिस को बताया कि 8 अप्रैल की रात करीब साढ़े 11 बजे उसकी बेटी अपनी सहेली के साथ घर के बाहर बैडमिंटन खेल रही थी। तभी उसी इलाके में रहने वाले अमन और भोला ने उसके साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। वह बचकर भागी तो पीछे से आरोपी भी घर में घुस आए और अश्लील हरकतें करने लगे नाबालिग के चीखने पर उसे पीटना शुरू कर दिया। बचाव में पहुंची नाबालिग की मां को भी मनचलों ने पीट दिया। शोर-शराबा सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपी जान की धमकी देते हुए फरार हो गये।

मारपीट में घायल हुईं मां-बेटी को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। जिसके बाद नाबालिग की मां ने दोनों आरोपियों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई।

Advertisements
ADVERTISEMENTS Ad Ad
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें