उत्तराखंड :रुद्रपुर की 15 फर्मों में जीएसटी चोरी पकड़ी, डेढ़ करोड़ से अधिक के घपले का अनुमान

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें

GST Evasion: कैलाखेड़ा रुद्रपुर में जीएसटी के 64 अफसर और कर्मचारियों की 14 टीमों ने 15 फर्मों की जांच की। जांच पर करीब 280 स्क्रैप वाहन जैसे कार, बस आदि और 60 से अधिक पुरानी स्कूटर, बाइक और भारी मात्रा में लोहा और प्लास्टिक स्क्रैप पाया। यह फर्में पुराने वाहनों को काटकर उनके पुर्जे बेच रही हैं। 15 में से 11 फर्में पंजीकृत थी और चार फर्में अपंजीकृत पाई गई। जांच के दौरान प्रथम दृष्टया करीब डेढ़ करोड़ जीएसटी चोरी का अनुमान है।

Ad

सभी फर्मों की जीएसटी रिटर्न और कर चोरी की गणना की जा रही है। इस जांच अभियान में राज्य कर के साथ ही प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारी भी शामिल थे।

इस दौरान टीम ने 11 डीलरों के पंजीकरण वैध पाए और 4 कबाड़ी अवैध रूप से कारोबार करते हुए मिले हैं. यही नहीं टीम को 15 स्थानों पर 280 वाहन कटने के लिए पाए गए हैं. इसके अलावा भारी मात्रा में लोहे और प्लास्टिक का स्क्रैप पाया गया है. मौके पर डीलरों के पास से प्रदूषण विभाग का लाइसेंस भी नहीं मिला है. जिसके बाद टीम ने दस्तावेजों को कब्जे में लेते हुए डेढ़ करोड़ का माल सील कर दिया है।

इसके साथ ही टीम जीएसटी चोरी की गणना कर रही है. मौके पर मिले वाहनों और स्क्रैप की कीमत एक से डेढ़ करोड़ होने का अनुमान है. राज्य कर विभाग के अपर आयुक्त बीएस नगन्याल ने बताया कि टीम ने 15 ठिकानों में छापेमारी की है. जिसमें भारी मात्रा में चौपहिया वाहन, दोपहिया वाहन, लोहा और प्लास्टिक स्क्रैप मिला है. सभी माल को सीज कर दिया है और मामले की जांच की जा रही है।

Advertisements
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें