(उत्तराखंड सरकारी नौकरी)UKPSC: 238 पदों पर निकली बंपर भर्ती, 12वीं पास करें आवेदन- देखें पूरी डिटेल

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने कारागार विभाग में बंदीरक्षक के 238 पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी कर दिया है। इसके लिए 15 नवंबर से पांच दिसंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवारों को चयन के लिए पहले शारीरिक दक्षता परीक्षा और फिर लिखित परीक्षा देनी होगी।

Ad

भर्ती के माध्यम से राज्य के विभिन्न जेलों में पुरुष और महिला जेल वार्डर के पद भरे जाएंगे.भर्ता के लिए इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट psc.uk.gov.in पर जाकर 5 दिसंबर 2022 तक अपना आवेदन पत्र भर सकते हैं।

इच्छुक उम्मीदवार यूकेपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट, psc.uk.gov.in पर एक्टिव लिंक या नीचे दिए डायरेक्ट लिंक से परीक्षा अधिसूचना डाउनलोड कर सकते हैं. इसके अलावा सीधे ऑनलाइन एप्लीकेशन पेज पर जा सकते हैं. आवेदन प्रक्रिया आज, 15 नवंबर से शुरू हो चुकी है . ध्यान रहे आवेदन के दौरान किसी वर्ग के उम्मीदवारों को कोई भी शुल्क का पेमेंट नहीं करना है।जारी पदों का विवरण
जेल बंदीरक्षक पुरुष – 214 पद
जेल बंदीरक्षक महिला – 24 पद
कुल – 238 पद

निर्धारित आयुसीमा
आवेदन करने के लिए उम्‍मीदवार की आयु कम से कम 21 वर्ष होनी चाहिए. अधिकतम 35 वर्ष की आयु के कैंडिडेट्स अप्‍लाई कर सकते।

इससे पहले शारीरिक और उसके बाद लिखित परीक्षा होगी। पुरुष अभ्यर्थियों के लिए शारीरिक परीक्षा के लिए पांच स्पर्धाएं-बाल थ्रो, लंबी कूद, चिन्हअप, दंड बैठक और दौड़, जबकि महिलाओं के लिए दो स्पर्धाएं दौड़ एवं चिन्हअप शामिल हैं। यह परीक्षा कुल सौ अंकों की होगी। इच्छुक उम्मीदवार www.psc.uk.gov.in पर जाकर 5 दिसंबर 2022 तक आवेदन कर सकते हैं।

शारीरिक परीक्षा में प्रत्येक स्पर्धा में 50 अंक लाने जरूरी होंगे, अन्यथा युवा लिखित परीक्षा में नहीं बैठ पाएंगे। उत्तराखंड अधीनस्थ चयन सेवा आयोग से राज्य लोक सेवा आयोग को हस्तांतरित यह पांचवीं भर्ती है, जिसकी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

योग्यता – 12वीं पास।

इन्हें दी जाएगी वरीयता – प्रादेशिक सेना में कम से कम दो वर्ष की अवधि तक सेवा की हो, या
(2) नेशनल कैडेट कोर का ‘बी‘ प्रमाण पत्र प्राप्त किया हो

शारीरिक मापदण्ड-(1) पर्वतीय क्षेत्र को छोड़कर, सामान्य/पिछड़ी तथा एससी अभ्यर्थियों के लिये न्यूनतम ऊंचाई 165 सेमी एवं पर्वतीय क्षेत्र के अभ्यर्थियों के लिये ऊंचाई 160 सेमी अर्थात तथा एसटी जनजाति के अभ्यर्थियों के लिये न्यूनतम ऊंचाई 157.5 सेमी से कम नहीं होनी चाहिए। सभी के लिये वजन न्यूनतम 55 किग्रा अनिवार्य है। सीने की माप सामान्य/पिछड़ी जाति के अभ्यर्थियो के लिये बिना फुलाये 78.8 सेमी तथा फुलाने पर 83.8 सेमी होनी चाहिए और पर्वतीय क्षेत्र/एससी एसटी अभ्यर्थियों के लिये बिना फुलाये 76.3 सेमी तथा फुलाने पर 81.3 सेमी होनी चाहिए।

Advertisements
ADVERTISEMENTS Ad Ad
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें