उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक आज,इन विधेयक के प्रस्ताव पर लगेगी मुहर

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड मंत्रिमंडल की बैठक बुधवार को सुबह 11 बजे राज्य सचिवालय में होगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में होने वाली बैठक में उत्तराखंड सरकारी सेवाओं में नकल निषेध विधेयक और महिलाओं को 30 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण विधेयक समेत कई प्रस्तावों पर मुहर लग सकती है।

Ad

इसके अलावा राजकीय सेवा में राज्य आंदोलनकारियों को 10 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण के प्रस्ताव पर भी चर्चा हो सकती है। इसके अलावा शिक्षा विभाग में अतिथि शिक्षकों की भर्ती, नर्सिंग भर्ती नियमावली को मंजूरी, खनन नीति में वन स्टेट वन रॉयल्टी का प्रावधान, पीआरडी जवानों को मातृत्व अवकाश के लाभ का प्रस्ताव भी बैठक में चर्चा के लिए लाया जा सकता है। आवास विकास विभाग, राजस्व, लोनिवि, गृह विभाग से संबंधित प्रस्ताव पर भी कैबिनेट में चर्चा के लिए लाए जा सकते हैं।

यह भी पढ़ें -29 नवंबर से पांच दिसंबर तक देहरादून में होगा विधानसभा शीतकालीन सत्र,

उत्तराखंड विधानसभा का शीतकालीन सत्र 29 नवंबर से देहरादून में ही होगा। मंगलवार को राज्यपाल ले. जन. (सेनि) गुरमीत सिंह ने मंजूरी दे दी है। प्रदेश की पांचवीं विधानसभा के शीतकालीन सत्र के लिए सरकार ने 29 नवंबर से पांच दिसंबर तक की अवधि का प्रस्ताव तैयार किया है। विधानसभा के प्रभारी सचिव हेम चंद्र पंत के मुताबिक, राज्यपाल ने देहरादून विधानभवन में सत्र के आयोजन की अनुमति दी है। इसी हिसाब से तैयारियां भी तेज कर दी गई हैं।

Advertisements
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें