उत्तराखंड:फ्री राशन लेने वाले लाभार्थियों के लिए अच्छी खबर, 01 अप्रेल से होने वाला है यह बदलाव

उत्तराखंड: सरकार द्वारा चलाई जा रही फ्री राशन योजना के तहत लाभार्थियों के लिए अच्छी खबर है एक अप्रैल से राशन में मिलने वाले सामान में बदलाव होने वाला है। ऐसे में राशन दुकानों में अभी से तैयारी की जा रही है।उत्तराखंड में फ्री राशन लेने वाले लाभार्थियों के लिए बड़ी खबर है।
एक अप्रैल से राशन में मिलने वाले सामान में बदलाव होने वाला है। ऐसे में राशन दुकानों में अभी से तैयारी की जा रही है। फ्री राशन के साथ ही अब राशन उपभोक्ताओं का फायदा होगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सरकार की ओर से तैयारी पूरी जोरों पर है।
एक अप्रैल से राज्य के 23 लाख राशन कार्ड धारकों को सामान्य चावल की जगह पौष्टिक चावल मिलेगा। खाद्य विभाग प्रदेश में फोर्टिफाइड चावल योजना को पूरे प्रदेश में लागू करने जा रहा है। पिछले एक साल से केवल हरिद्वार और यूएसनगर में ही यह योजना लागू थी। अपर खाद्य आयुक्त पीएस पांगती ने कहा कि अब से नियमित रूप से राशन की दुकानों से फोर्टिफाइड चावल ही दिया जाएगा।इसकी तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया है। राज्य में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना (एनएफएसए), राज्य खाद्य सुरक्षा योजना (एसएफए) और अंत्योदय योजना के तहत 23 लाख के करीब राशन कार्ड हैं।
मालूम हो कि पिछले साल केंद्र सरकार के निर्देश पर यूएसनगर और हरिद्वार में फोर्टिफाइड चावल देने की योजना पायलेट प्रोजेक्ट के रूप में लागू गई थी।लोगों में पोषण की कमी को पूरा करने के लिए इसे लागू किया था। अपर आयुक्त के अनुसार फोर्टिफाइड चावल का उठान शुरू किया जा चुका है। यह पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है। अप्रैल में लोगों के निर्धारित समय पर चावल का वितरण शुरू कर दिया जाएगा।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी: बेकाबू कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, सड़क पर तड़पते युवक पर फिर चढ़ा दी गाड़ी; CCTV में कैद हुआ खौफनाक मंजर-देखे-VIDEO
शैमफोर्ड स्कूल का भव्य वार्षिकोत्सव: ‘एलिजियम 4.0’ में दिखा भारतीय संस्कृति और सिनेमा का अनूठा संगम
हल्द्वानी: कल होगा धामी सरकार का बुलडोजर एक्शन, 14 सेक्टर में गरजेंगी 14 जेसीबी,15 हेक्टेयर वन क्षेत्र से हटेगा अतिक्रमण
हल्द्वानी ग्राफिक एरा में ‘इनोविस्टा 2026’ का धमाकेदार आगाज: 36 घंटे के हैकाथॉन और रोबोटिक्स वर्कशॉप में 700 छात्रों ने दिखाया हुनर
पिथौरागढ़ में दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, एक युवक की मौत सेना के दो जवान घायल,- दर्दनाक CCTV आया सामने-VIDEO