उत्तराखंड:कांग्रेस को झटका, जिला पंचायत सदस्य और उनके पति समर्थकों के साथ थामा बीजेपी का दामन

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड कांग्रेस को एक बार फिर से झटका लगा है निकाय चुनाव और लोकसभा चुनाव से ठीक पहले चमोली की जिला पंचायत सदस्य श्रीमती ममता देवी व उनके पति शांति लाल ने भाजपा का दामन थाम लिया। प्रदेश कार्यालय मे आयोजित कार्यक्रम मे भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान की मौजूदगी में वह भाजपा मे विधिवत शामिल हुई।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: बेकाबू कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, सड़क पर तड़पते युवक पर फिर चढ़ा दी गाड़ी; CCTV में कैद हुआ खौफनाक मंजर-देखे-VIDEO
Ad

पार्टी प्रदेश मुख्यालय में पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने वाले सभी लोगों का स्वागत करते हुए मीडिया प्रभारी चौहान ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन व मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य विकास की नई ऊंचाइयों की ओर अग्रसर है जिसके चलते प्रत्येक व्यक्ति व जनप्रतिनिधि अपने अपने तरीके से क्षेत्रीय विकास में सहभागिता को लेकर उत्सुक है ।

आज कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा ओबीसी समाज के अपमान से स्वयं कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं नेताओं में भी जबरदस्त रोष है । यही वजह है कि भाजपा में शामिल होने वालों में बड़ी संख्या कांग्रेसियों की है ।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: बेकाबू कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, सड़क पर तड़पते युवक पर फिर चढ़ा दी गाड़ी; CCTV में कैद हुआ खौफनाक मंजर-देखे-VIDEO

इस मौके पर पार्टी में शामिल होने वाली जिला पंचायत सदस्य श्रीमती ममता देवी व उनके पति श्री शांति लाल ने कहा कि भाजपा सरकार के प्रदेश में किए गए कार्यों से प्रभावित और कांग्रेस की वर्तमान रीति नीति से नाराज होकर वह आज भाजपा में शामिल हो रही है ।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: बेकाबू कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, सड़क पर तड़पते युवक पर फिर चढ़ा दी गाड़ी; CCTV में कैद हुआ खौफनाक मंजर-देखे-VIDEO

उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान जिला पंचायत अध्यक्ष चमोली द्वारा विकास कार्यों को लेकर लगातार उनके क्षेत्र की उपेक्षा की जा रही है । उनके साथ समर्थको ने भी भाजपा की सदस्यता ली।

इस अवसर पर पार्टी प्रदेश कार्यालय सचिव कौस्तुभानंद जोशी, प्रदेश प्रवक्ता वीरेंद्र सिंह बिष्ट, चमोली ज़िला अध्यक्ष रमेश मैखुरी समेत अनेक पार्टी पदाधिकारी व वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित थे ।

Advertisements
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें