पिथौरागढ़ सड़क निर्माण में चट्टान गिरने से नेपाली मजदूर की दबकर दर्दनाक मौत-VIDEO

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें

पिथौरागढ़: पिथौरागढ़ में हादसे थमने का नाम नहीं ले रहा है पिथौरागढ़ के सीमा क्षेत्र धारचूला में सड़क निर्माण के दौरान पहाड़ से चट्टान का हिस्सा अचानक गिर गया जिससे नेपाली मजदूर की दबकर दर्दनाक मौत हुई है सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने कई घंटे के मशक्कत के बाद नेपाली मजदूर का शव चट्टान से निकाल पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

Ad


बताया जा रहा है कि धारचूला के काकड़ पानी नारायण आश्रम रोड में सड़क निर्माण का कार्य चल रहा है जहां अचानक पहाड़ी से पत्थर आने के कारण एक नेपाली मजदूर 30 वर्षीय कालूराम पुत्र हरिराम निवासी गोगले जिला बैतड़ी की दबने से दर्दनाक मौत हो गई बताया जा रहा कि मजदूर सड़क निर्माण का काम कर रहा था इस दौरान पहाड़ से चट्टान का टुकड़ा मजदूर के ऊपर जा गिरा गनीमत रही कि पास में अन्य मजदूर भी काम कर रहे थे जहां मजदूरों ने भागकर जान बचाई

मजदूर दबे होने की सूचना अन्य मजदूरों ने पुलिस को दी जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंच घंटों मशक्कत के बाद मृतक को रेस्क्यू कर चिकित्सालय धारचूला पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस का कहना है कि घटना की जानकारी मृतक मजदूर के परिजनों को दे दी गई है पूरे मामले की आगे की कार्रवाई की जा रही है साथ ही ठेकेदार मृतक के संबंध में मुआवजे की बात चल रही है।


बताया जा रहा है कि धारचूला के काकडी पानी नारायण रोड का निर्माण कार्य चल रहा है

Advertisements
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें