उत्तराखंड: दो मंजिला मकान में लगी आग, जल कर मासूम की दर्दनाक मौत,जान बचाकर भागा परिवार-VIDEO

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें

रविवार शाम एक घर में आग लगने से ढाई माह की बच्ची जिंदा जल गई। परिवार के अन्य लोगों ने भाग कर अपनी जान बचाई। आग से घर में रखा सामान जलकर राख हो गया। आग लगने का कारण जांच के बाद ही स्पष्ट होगा।

Ad

उत्तरकाशी के बड़कोट के कोटि गगटाड़ी निवासी शैलेन्द्र चौहान का लसरी नामे तोक में दो मंजिला आवासीय मकान और छानी है। शैलेन्द्र के यहां काम करने वाला नेपाली मूल का मन बहादुर भी परिवार के साथ यहां रहता है। रविवार शाम इस मकान में आग लग गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग इतनी तेजी से फैली कि मकान के भीतर मौजूद लोग किसी तरह जान बचाकर बाहर निकल पाए। लेकिन मन बहादुर की ढाई माह की बच्ची अंदर ही रह गई। आग में जलने से उसकी मौत हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  बिग ब्रेकिंग

मकान में रखा घरेलू सामान भी आग की भेंट चढ़ गया। बच्ची की मौत से परिजन बेहाल हैं। ग्रामीणों ने बताया कि क्षेत्र में आग बुझाने के पर्याप्त संसाधन नहीं होने से आगजनी की घटनाओं में बहुत नुकसान हो रहा है। ग्रामीणों ने प्रशासन से प्रभावित परिवार को त्वरित राहत और आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की मांग की।

यह भी पढ़ें 👉  बिग ब्रेकिंग

उधर, घर में आग लगने की सूचना मिलते ही नायब तहसीलदार खजान असवाल के नेतृत्व में राजस्व विभाग की टीम तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हो गई। एसडीएम बृजेश कुमार तिवारी ने बताया कि राजस्व विभाग की टीम के मौके पर पहुंचने के बाद आग लगने के कारणों की जांच की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  बिग ब्रेकिंग

प्रारंभिक तौर पर आग लगने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि पहाड़ी क्षेत्रों में आग बुझाने के पर्याप्त संसाधन न होने के कारण आगजनी की घटनाओं में नुकसान अधिक हो रहा है। ग्रामीणों ने प्रशासन से प्रभावित परिवार को त्वरित राहत और आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है।

Advertisements
ADVERTISEMENTS Ad Ad
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें