हल्द्वानी में ज्वेलरी शोरूम की दीवार काटकर ₹एक करोड़ की ज्वेलरी चोरी, चोरों ने बगल में रहकर 40 दिन तक की रेकी, किसी को नहीं लगी भनक-VIDEO
हल्द्वानी – मुखानी चौराहे स्थित राधिका ज्वेलर्स शॉप पर चोरों ने लगभग 1 करोड़ रुपए की ज्वेलरी पर हाथ साफ कर दिया. आरोपियों ने बगल की दुकान किराए में लेकर दीवार तोड़कर ज्वेलरी शॉप में सेंधमारी की और घटना को अंजाम दिया. पुलिस मामले की जांच कर रही है। चोरों ने दीवार काटकर दुकान में प्रवेश किया एक करोड रुपए से अधिक के सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर लिए। घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है। जानकारी के अनुसार, राधिका ज्वेलर्स के स्वामी नवनीत शर्मा रविवार सुबह जब दुकान खोलने पहुंचे तो अंदर का नजारा देखकर उनके होश उड़ गए।
दुकान की दीवार टूटी हुई थी, शोकेस खाली पड़े थे और पूरा सामान बिखरा हुआ था। प्रारंभिक अनुमान के मुताबिक चोर करीब 25 किलो चांदी और 400 ग्राम सोना चोरी कर ले गए हैं। हाईप्रोफाइल चोरी से शहर के अन्य व्यापारियों में भी हड़कंप मचा हुआ है। बताया जा रहा है कि चोर ज्वेलर्स शोरूम के बगल में स्थित एक अन्य दुकान से दीवार काटकर अंदर घुसे। बगल की दुकान को एक व्यापारी ने किराए पर लिया था, जहां कपड़े के शोरूम के लिए पिछले कुछ दिनों से कारपेंटरों द्वारा काम किया जा रहा था। पुलिस को शक है कि इसी निर्माण कार्य का फायदा उठाकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया।
राधिका ज्वेलर्स के 11 शोकेस में रखे सोने-चांदी के सभी आभूषण गायब पाए गए हैं। सूचना मिलते ही मुखानी थाना अध्यक्ष सुनील जोशी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस के अनुसार चोरी में इस्तेमाल किए गए औजार चोर मौके पर ही छोड़कर फरार हो गए हैं। फोरेंसिक टीम को भी जांच के लिए बुलाया जा रहा है।
चोरी की सूचना फैलते ही कालाढूंगी मुख्य रोड पर स्थित दुकान के बाहर लोगों की भीड़ जमा हो गई। इस बड़ी चोरी की घटना से स्थानीय व्यापारियों में दहशत का माहौल है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने के साथ संदिग्धों से पूछताछ कर रही है और जल्द खुलासे का दावा कर रही है।
किराये पर दी थी मकान मालिक ने बगल की दुकान:जिस दुकान की दीवार तोड़ कर चोर ज्वेलरी शॉप में दाखिल हुए, उस दुकान मालिक द्वारा बिना जांच पड़ताल के कुछ लोगों को पिछले 40 दिनों से दुकान किराये पर दी थी. जिसका एक माह का किराया दुकान मालिक को दिया गया था. आरोपियों द्वारा कपड़े का शो रूम बनाने की बात कहकर दुकान में काम चला रखा था. हैरत की बात तो यह है किराएदारों का दुकान मालिक के पास न तो नंबर है और न ही आधार कार्ड. सभी लोग मौके से फरार हैं.
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



12 साल के बालक को मगरमच्छ जिंदा खा गया, जबड़े में दबाया, उछाला और लील गया; वीडियो देख रोंगटे हो जाएंगे खड़े -VIDEO
उत्तराखंड खनन विभाग की अनूठी पहल: 22 हेक्टेयर वन भूमि में बनेगा ‘संजीवनी वन’, हर साल 10 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य
हरेला पर्व पर संकल्प: भूतत्व एवं खनिकर्म निदेशालय लगाएगा 51 हजार पौधे, निदेशक राजपाल लेघा ने किया ‘एक वृक्ष माँ के नाम’ करने का आह्वान
बीएसएफ जवान ने की शादीशुदा प्रेमिका की हत्या: पत्नी को लोकेशन भेज खुद भी खाया जहर, अस्पताल में भर्ती