उत्तराखंड: dream11ने रामनगर के देवेंद्र रावत को रातो रात बनाया करोड़पति, करोड़पति बनने का सपना हुआ पूरा

कहते हैं कि ऊपर वाला जब भी देता है तो छप्पर फाड़ के देता है ऐसे ही कहावत उत्तराखंड के रामनगर से सामने आई है जहां dream11 ने एक व्यक्ति को रातो रात करोड़पति बना दिया है।
देवेंद्र सिंह रावत ने कभी सपने में भी नहीं सोचा होगा कि वह एक रात में करोड़पति जाएंगे नैनीताल जिले के रामनगर निवासी देवेंद्र सिंह रावत ड्रीम 11 की बदौलत करोड़पति बन गए हैं ।
देवेंद्र रावत एक रिजॉर्ट कर्मचारी हैं जिन्होंने ड्रीम 11 में टीम बनाकर 1 करोड़ रुपए जीते हैं उन्होंने मात्र 49 रुपए लगाकर टीम बनाई थी जिसने उनकी किस्मत खोल दी है रातो रात करोड़पति बनने पर देवेंद्र और उनके परिजनों में खुशी की लहर है देवेंद्र ने कल मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर की महिला क्रिकेट टीम के बीच मुकाबला था उन्होंने भी 49 रुपए का दांव लगा दिया देवेंद्र रामनगर में रिसोर्ट के मैनेजर हैं।
देवेंद्र को इस बात की जानकारी मिली कि वह एक करोड़ रुपये जीत चुके हैं तो उनकी खुशी का ठिकाना ना रहा अब टैक्स काटने के बाद उनके खाते में ₹70 लाख की धनराशि आएगी।
फैंटेसी एप्प वैसे तो एक जोखिम भरा काम है लेकिन जब आपके आसपास का कोई व्यक्ति करोड़ों की रकम जीत जाता है तो लालच आना लाजमी है,वैसे इस तरह के एप्प आपको पहले ही जोखिम होने का संकेत देते हैं कि इस तरह के एप्प आपको बुरी आदत लगा सकते हैं और इससे आपको आर्थिक हानि भी हो सकती है कृपया अपनी जिम्मेदारी से खेलें और ये व्यस्क लोग ही खेलें।फिर भी लोग अपनी कि देवेंद्र रावत की तरह आजमाते रहते हैं क्या पता कल हमारी टीम भी हमें करोड़पति बना दे।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी: कल होगा धामी सरकार का बुलडोजर एक्शन, 14 सेक्टर में गरजेंगी 14 जेसीबी,15 हेक्टेयर वन क्षेत्र से हटेगा अतिक्रमण
हल्द्वानी ग्राफिक एरा में ‘इनोविस्टा 2026’ का धमाकेदार आगाज: 36 घंटे के हैकाथॉन और रोबोटिक्स वर्कशॉप में 700 छात्रों ने दिखाया हुनर
पिथौरागढ़ में दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, एक युवक की मौत सेना के दो जवान घायल,- दर्दनाक CCTV आया सामने-VIDEO
हल्द्वानी हाईवे पर हाथियों का आतंक: हाथियों के झुंड ने रोका रास्ता-VIDEO
बिग ब्रेकिंग