हल्द्वानी- होली पर परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, सड़क हादसे में नौजवान इकलौते बेटे की मौत
हल्द्वानी: पुलिस चौकी क्षेत्र अंतर्गत बेल बाबा के पास अज्ञात कार ने पैदल चल रहे दो युवकों को जोरदार टक्कर मार दी जिससे एक युवक की इलाज के दौरान मौत हुई है जबकि दूसरे का। मृतक युवक वन विभाग में
सीजनल कर्मी के रूप में कार्यरत है मृतक युवक का नाम शुभम आर्य जो कि बिन्दुखत्ता का रहने वाला है।
बताया जा रहा है कि शुभम देर शाम ड्यूटी समाप्त करने के बाद अपने साथी के साथ बेल बाबा मंदिर के पास पैदल-पैदल जा रहा था इस दौरान पीछे से आ रही अनियंत्रित कार ने दोनों युवकों को कुचल दिया जिससे शुभम आर्य गंभीर रूप से घायल हो गया सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस और स्थानीय लोग घायल हालत में शुभम को सुशीला तिवारी अस्पताल ले गए जहां इलाज के दौरान शुभम की मौत हुई है बताया जा रहा कि शुभम घर का इकलौता चिराग था ।
मृतक युवक बिन्दुखत्ता के तिवारीनगर प्रथम निवासी मनोज कुमार आर्या के बाइस वर्षीय इकलौते पुत्र शुभम कुमार आर्या के रूप में हुई है शुभम की दो छोटी बहने हैं, इकलौते कमाऊ बेटे की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। मृतक शुभम वन विभाग के टांडा रेंज में अपने नाना के साथ सीजनल मजदूर के रूप में कार्यरत था जो ड्यूटी समाप्त कर घर को जाने के लिए अपने एक साथी के साथ सड़क के किनारे किनारे बेलबाबा मंदिर से निकल रहा था तभी पीछे से आई एक कार ने उसे जोरदार टक्कर मार दी जिससे शुभम की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
जवान लड़के की मौत से सन्नाटा पसरा है फिलहाल पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी में ऑनलाइन धोखाधड़ी शातिर अपराधियों में करीब ढाई लाख रुपये का लगाया चूना- आप भी रहे सावधान
हल्द्वानी में सनसनी, किशोरी बनी मां: पेट दर्द होने पर अस्पताल ले गए परिजन, 16 साल की किशोरी ने बच्चे को दिया जन्म; आरोपी पड़ोसी भी नाबालिग
हल्द्वानी:पारिवारिक कलह ने ली दो जिंदगियां: काठगोदाम में 6 माह की गर्भवती महिला ने फंदे से लटककर दी जान , ढाई साल की बच्ची के सिर से उठा मां का साया
दर्दनाक हादसा: रेलवे ट्रैक पर कान में ‘लीड’ लगाकर चल रहा था छात्र, ट्रेन की चपेट में आने से मौत, देहरादून ट्रेन से हुआ हादसा
लालकुआं व्यापार मंडल चुनाव: दीवान सिंह बिष्ट की ‘हैट्रिक’, नरेश चौधरी को भारी मतों से हराकर तीसरी बार बने अध्यक्ष