Kumaun News:डरी-सहमी बिटिया पहुंची टीचर के घर, कहा- पापा ‘चार-पांच महीने से मेरे साथ कर रहे गलत काम, घर नहींं जाना’

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें

देवभूमि बेटियां सुरक्षित नहीं है रिश्ते को शर्मसार करने वाली घटना चंपावत जनपद के पंचेश्वर कोतवाली क्षेत्र से एक ऐसा मामला सामने आया है जहां एक पिता अपनी नाबालिग पुत्री का पिछले काफी दिनों से शारीरिक शोषण कर रहा था आखिर में नाबालिग हिम्मत बांध अपने साथ हुई घटना को स्कूल शिक्षा को बताया जिसके बाद नाबालिक की तहरीर पर पंचेश्वर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी पिता को गिरफ्तार कर जेल भेजने की कार्रवाई की है।

Ad

पंचेश्वर कोतवाली प्रभारी इंद्रजीत सिंह ने बताया कि हाईस्कूल में पढ़ने वाली छात्रा के स्कूल शिक्षिका और चाइल्डलाइन कि लोग कोतवाली में पहुंचे जहां पूरे मामले की जानकारी दी जिसके बाद पुलिस ने आरोपी पिता के खिलाफ पॉक्सो एक्ट धारा 376 के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी पिता को गिरफ्तार कर जेल भेजने की कार्रवाई की गई है।

मामले की जांच उपनिरीक्षक मंदाकिनी राणा को सौंपा गया है साथ ही छात्रा को मेडिकल परीक्षण के बाद नारी निकेतन को भेजा गया है। बताया जा रहा है कि नाबालिग आरोपी की सगी पुत्री है जबकि उसकी उसकी पत्नी भी है।

Advertisements
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें