उत्तराखंड: समूह ग के अंतर्गत वाहन चालक/ प्रवर्तन चालक/ डिस्पैच राइडर के 164 पदों पर सीधी भर्ती (ऐसे करेआवेदन)

ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड में सरकारी ने अपने विभिन्न पदों के लिए आवेदन मांगे हैं ऐसे में सरकारी नौकरी का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। चुनावी साल में सरकार ने युवाओं को नौकरी से जोड़ने के लिए भर्तियों का पिटारा खोला है ।

Ad

सरकार ने आज एक और भर्ती की विज्ञप्ति जारी की गई है उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा समूह ग के अंतर्गत विभिन्न विभागों में वाहन चालक, प्रवर्तन चालक, डिस्पैच राइडर सहित 164 पदों पर सीधी भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  यथार्थ हॉस्पिटल के डॉक्टरों का कमाल: बिना बड़ी सर्जरी 68 साल के मरीज को मिला नया जीवन; हल्द्वानी में हर महीने लगेगी एक्सपर्ट OPD


उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि 27 अगस्त से है जबकि आवेदन की अंतिम तिथि 10 अक्टूबर रखी गई है और परीक्षा शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 12 अक्टूबर है जबकि लिखित परीक्षा का अनुमानित समय दिसंबर का महा रखा गया है। आयोग द्वारा वन टाइम रजिस्ट्रेशन भर्ती के लिए अनिवार्य किया गया है जिन अभ्यर्थियों ने वन टाइम रजिस्ट्रेशन प्रोफाइल नहीं भरा है वह आवेदन पत्र भरने से पहले इसे भरना अनिवार्य किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  यथार्थ हॉस्पिटल के डॉक्टरों का कमाल: बिना बड़ी सर्जरी 68 साल के मरीज को मिला नया जीवन; हल्द्वानी में हर महीने लगेगी एक्सपर्ट OPD


उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा विभिन्न विभागों के अन्तर्गत वाहन चालक के 161 पदों, परिवहन विभाग के अन्तर्गत प्रवर्तन चालक के 02 पदों तथा नागरिक सुरक्षा विभाग के अन्तर्गत डिस्पैच राइडर के 01 पद अर्थात कुल 164 रिक्त पदों पर सीधी भर्ती द्वारा चयन हेतु ऑनलाइन आवेदन पत्र आमन्त्रित किए जाते हैं। इच्छुक अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट पर दिनांक 10.10.2021 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

आयोग द्वारा OTR (One Time Registration) को अनिवार्य कर दिया गया है, जिन अभ्यर्थियों द्वारा OTR प्रोफाइल नहीं भरे गये हैं, उन्हें आवेदन पत्र भरने के पूर्व OTR भरना अनिवार्य है। OTR में भरी गई जानकारी या डेटा आवेदन पत्र का भाग बनेगा, अतः आवेदन पत्र भरने के पूर्व OTR को अत्यंत सावधानी पूर्वक भरें। आवेदन पत्र भरने के पूर्व OTR की जानकारी को OTR के Edit विकल्प में जाकर संशोधित कर लें हर प्रकार से त्रुटिरहित OTR होने पर ही आवेदन पत्र भरना प्रारम्भ करें। आवेदन पत्र भर जाने व Submitt button पर Click करने के उपरांत इस आवेदन पत्र के लिए OTR में संशोधन संभव नहीं होगा

Advertisements
ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  यथार्थ हॉस्पिटल के डॉक्टरों का कमाल: बिना बड़ी सर्जरी 68 साल के मरीज को मिला नया जीवन; हल्द्वानी में हर महीने लगेगी एक्सपर्ट OPD
Ad Ad
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें