लालकुआं: अवैध खनन पर वन विभाग की कार्रवाई डंपर सीज

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें

लालकुआ: डौली रेंज वन विभाग की टीम ने हल्द्वानी -बरेली हाईवे के शांति पुरी वन वैरियर के पास वन उपज आरबीएम का अवैध अभिवहन करने पर 01 हाईवा डंपर को पकड़ लिया तथा लालकुआ रेंज परिसर में लाकर सीज़ कर दिया गया है। वाहन चालक मौक़े से फ़रार हो गया।रेंजर अनिल जोशी ने बताया कि उक्त वाहन में अवैध रूप से ले जा रहे वन उपज आरबीएम लगभग 300 कुंतल तस्करी की विस्तृत जाँच की जा रही है।

Ad

प्रथम दृष्टिया प्राप्त सूचना तथा जाँच के अनुसार उत्तर प्रदेश के रामपुर स्वार क्षेत्र से अवैध रूप से निकासी की बात सामने आ रही है। प्राथमिक रुप से वन अधिनियम की सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर वाहन सीज कर दिया गया है। रेंजर अनिल जोशी ने बताया की वन उपज से संबंधित अवैध कार्यों के विरुद्ध सख़्त कार्यवाही की जा रही है। वन सम्पदा की चोरी एवम् वन संपदा अभिवहन नियमावली का उलंघन करने वाले लोगों को किसी भी सूरत मे बक्शा नही जाएगा।


टीम में डिप्टी रेंजर मनोज जोशी ,वन दरोगा दिनेश पंत , राजेंद्र लटवाल सामयिक कर्मी मनोहर जोशी ,अर्जुन भाकुनी,आदि थे।

Advertisements
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें