उत्तराखंड:इस विभाग में भर्ती उम्मीदवारों को मिली राहत, अब 20 नवंबर तक कर सकते हैं ऑनलाइन आवेदन

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने पटवारी-लेखपाल भर्ती के उन उम्मीदवारों को राहत दी है, जो कि आयु गणना की दुश्वारी की वजह से आवेदन नहीं कर पा रहे थे। इन सभी उम्मीदवारों के लिए आयोग ने आवेदन की विंडो खोल दी है।

Ad

देहरादून: पटवारी और लेखपाल बनने की ख्वाहिश रखने वाले उम्मीदवारों के लिए खुशखबरी है। उत्तराखंड पब्लिक सर्विस कमीशन ने राजस्व उपनिरीक्षक पटवारी व लेखपाल के पदों पर बंपर भर्तियां निकाली हैं।

यह भी पढ़ें 👉  पिथौरागढ़ में दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, एक युवक की मौत सेना के दो जवान घायल,- दर्दनाक CCTV आया सामने-VIDEO

14 अक्टूबर 2022 को इस भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत कर दी गई, जिसकी अंतिम तिथि बढ़ा दी गई है। पहले अंतिम तिथि 4 नवंबर थी। जिसे अब बढ़ाकर 20 नवंबर कर दिया गया है।

अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से निकाली गई पटवारी-लेखपाल भर्ती में आवेदन करने वाले आवेदकों की आयु की गणना एक जुलाई 2020 के आधार पर की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी हाईवे पर हाथियों का आतंक: हाथियों के झुंड ने रोका रास्ता-VIDEO

जबकि नए उम्मीदवारों की आयु की गणना एक जुलाई 2022 के आधार पर की जा रही है। पुराने उम्मीदवारों की आयु की गणना में पटवारी के लिए आयु 28 वर्ष एक दिन और लेखपाल के लिए आयु 35 वर्ष एक दिन आ रही है। इस वजह से वह ऑनलाइन आवेदन नहीं कर पा रहे थे।

यह भी पढ़ें 👉  पिथौरागढ़ में दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, एक युवक की मौत सेना के दो जवान घायल,- दर्दनाक CCTV आया सामने-VIDEO

पटवारी भर्ती के लिए न्यूनतम 21 व अधिकतम 28 वर्ष आयु सीमा होनी चाहिए। वहीं लेखपाल के लिए आवेदन करने वाले युवाओं की न्यूनतम आयु 21 व अधिकतम 35 वर्ष होनी चाहिए।

यूकेपीएससी की ओर से कुल 563 पदों को भरा जाएगा। इसमें राजस्व निरीक्षक पटवारी के 391 व लेखपाल के 172 पद शामिल हैं।

अधिक जानकारी के लिए ukpsc की ऑफिशियल वेबसाइट देखें।

Advertisements
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें