उत्तराखंड कांग्रेस चार से पांच सीटों पर बदल सकती है प्रत्याशी, जाने कौन कौन सी है सीटें– हरीश रावत भी बदल सकते हैं अपनी सीट

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें

देहरादून : उत्तराखंड कांग्रेस में प्रत्याशियों के नाम घोषित होने के बाद से कांग्रेस में बगावत शुरू हो गया है खासकर कालाढूंगी, रामनगर, लालकुआं, ऋषिकेश और डोईवाला सीट पर प्रत्याशियों के बदलने की चर्चा चल रही है ,
सूत्रों के हवाले से बड़ी खबर आ रही है कि लगभग 4 से 5 सीटों पर कांग्रेस अपने प्रत्याशी को बदल सकती है, सूत्र बताते हैं कि लाल कुआं, कालाढूंगी, ऋषिकेश और डोईवाला विधानसभा में प्रत्याशियों के नामों में बड़ा बदलाव हो सकता है, सूत्रों की माने तो रंजीत रावत के विरोध के बाद हरीश रावत रामनगर से लड़ने के बजाय लालकुआं से भी लड़ सकते हैं।

Ad

सीटों पर टिकटों को लेकर हो हल्ला मच रहा था तब से माना जा रहा था इन सीटों पर कांग्रेस प्लस चल रही है, टिकट घोषित होने के बाद कांग्रेसियों ने ही इस सीट को हारा हुआ बताना शुरू कर दिया, जिसके बाद से कांग्रेस में नाराजगी बढ़ती हुई दिखाई दी, ऐसे में इन सीटों पर बदलाव करने की संभावना जताई जा रही है, वही कयासों के बाजार में हरीश रावत की रामनगर से सीट को भी बदलने की बात कही जा रही है, हालांकि अगर रामनगर से हरीश रावत का टिकट बदला तो काफी सवाल पार्टी में ही खड़े हो जाएंगे कि आखिरकार जिस चेहरे को आगे कर कर कांग्रेस चुनाव लड़ रही है, उसी को लेकर कांग्रेस ठीक से फैसला नहीं ले पा रही है

Advertisements
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें