लालकुआं: महापंचायत में समर्थकों के सामने हरिश्चंद्र दुर्गापाल के बहे आंसू , घर से उतारे कांग्रेस का झंडा, निर्दलीय चुनाव लड़ने का किया ऐलान

लालकुआं: लालकुआं विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी संध्या डालाकोटी को टिकट मिलने के बाद लालकुआं कांग्रेस में बगावत हो गई, हरिश चंद्र दुर्गापाल अपने समर्थकों के साथ आज अपने आवास पर महापंचायत का आयोजन किया जिसमें उन्होंने अपने समर्थकों के बल पर निर्दलीय चुनाव लड़ने का ऐलान किया है ,
इस दौरान दुर्गापाल ने समर्थकों के सामने भावुक होते हुए कहा कि जिस तरह से उन्होंने 2012 में उनका टिकट काट दूसरे प्रत्याशी को दिया गया था लेकिन जनता के आशीर्वाद से चुनाव जीतकर वह निर्दलीय विधायक बने जहां कांग्रेस कि सरकार को उन्होंने 5 सालों तक समर्थन देते हुए उनकी सरकार को गिरने से बचाया लेकिन एक बार फिर से कांग्रेस ने उनके साथ धोखा किया है कांग्रेस हाईकमान ने उनके नाम की पूरी तरह से घोषणा कर दी थी लेकिन अंत में उनका टिकट काट कर दूसरे प्रत्याशी को दे दिया गया वह काफी दुखी हैं, ऐसे में कांग्रेस पार्टी ने एक बार फिर उनको धोखा दिया है और भविष्य में वह कांग्रेस पार्टी के साथ काम नहीं करेंगे।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



बिग ब्रेकिंग
ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी, हल्द्वानी में धूमधाम से मनाया गया ‘गरबा फेस्ट’
खटीमा डिग्री कॉलेज में सजीं ‘विकसित भारत’ की रंगोलियां: विद्यार्थियों ने उकेरी 2047 के भारत की तस्वीर, विजेताओं को मिले पुरस्कार
उत्तराखंड: बच्चों से छेड़छाड़ का आरोप, आरोपी का मुँह किया काला, टायर में बांधकर घुमाया-VIDEO
नैनीताल के कोसी नदी में डूबे 17 साल के छात्र का तीसरे दिन मिला शव,परिवार में मचा कोहराम-VIDEO