उत्तराखंड : कक्षा 6 की छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड :मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में कक्षा छह की नाबालिग छात्रा के साथ दो युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है पूरे मामले में पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है यहां तक कि आरोपियों ने छात्रा की अश्लील वीडियो भी बना ली पूरे मामले में छात्रा के पिता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।आरोपित भी उसी गांव के रहने वाले हैं।

मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव के व्यक्ति ने मंगलौर कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि उसकी बेटी को 22 मार्च को गांव के ही नीनू और बाबी बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गए और उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं आरोपितों ने उसकी अश्लील वीडियो भी बना ली। इसके बाद से बालिका डरी-सहमी हुई थी। कई बार उन्होंने उससे पूछने की कोशिश की। लेकिन, वह कुछ भी बात नहीं बता रही थी। यहां तक कि आरोपियों ने उसको जान से मारने की भी धमकी दी है।

यह भी पढ़ें 👉  मानसून के बीच उत्तराखंड से आई डरावनी तस्वीर: पलक झपकते बागेश्वर में भरभराकर गिरा पहाड़, भूस्खलन से दहशत;टला बड़ा हादसा-देखे-VIDEO

पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लड़की का मेडिकल कराया है। साथ ही आरोपितों की गिरफ्तारी में जुटी हुई है।

Advertisements
ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  मानसून के बीच उत्तराखंड से आई डरावनी तस्वीर: पलक झपकते बागेश्वर में भरभराकर गिरा पहाड़, भूस्खलन से दहशत;टला बड़ा हादसा-देखे-VIDEO
Ad Ad
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें