उत्तराखंड: एक और जिला बनाने की सुगबुगाहट तेज विधानसभा अध्यक्ष मुख्यमंत्री से मुलाकात कर किया आग्रह
देहरादून: विधानसभा अध्यक्ष रितु खंडूरी आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शिष्टाचार मुलाकात कर कोटद्वार विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों सहित अन्य समस्याओं से मुख्यमंत्री से वार्ता की साथ ही विधानसभा अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री ढाणी से कोटद्वार को जिला बनाए जाने का भी आग्रह किया।
स्पीकर रितु खंडूरी आज मुख्यमंत्री से मुलाकात की जहां आगामी विधानसभा बजट सत्र को लेकर वार्ता की इस दौरान उन्होंने कोटद्वार विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न मांगों को रखते हुए कहा कि वहां के लोगों की जिला बनाने पुरानी मांग है। गौरतलब है कि उत्तराखंड में 4 नए जिले बनाने के लिए पिछले कई सालों से मांग उठती आ रही है जिसमें यमुनोत्री रानीखेत डीडीहाट और कोटद्वार जिला बनाया जाए।
यहां तक की 15 अगस्त 2011 को तत्कालीन सरकार ने 4 जिला बनाने की घोषणा भी कर दी थी लेकिन शासनादेश जारी नहीं हुआ जिसके बाद 4 जिले नहीं बनें। ऐसे में एक बार फिर से विधानसभा अध्यक्ष रितु खंडूरी के कोटद्वार जिला बनाने की आग्रह के बाद से नए जिले बनाने की सुगबुगाहट शुरू हो गई है।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



12 साल के बालक को मगरमच्छ जिंदा खा गया, जबड़े में दबाया, उछाला और लील गया; वीडियो देख रोंगटे हो जाएंगे खड़े -VIDEO
उत्तराखंड खनन विभाग की अनूठी पहल: 22 हेक्टेयर वन भूमि में बनेगा ‘संजीवनी वन’, हर साल 10 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य
हरेला पर्व पर संकल्प: भूतत्व एवं खनिकर्म निदेशालय लगाएगा 51 हजार पौधे, निदेशक राजपाल लेघा ने किया ‘एक वृक्ष माँ के नाम’ करने का आह्वान
बीएसएफ जवान ने की शादीशुदा प्रेमिका की हत्या: पत्नी को लोकेशन भेज खुद भी खाया जहर, अस्पताल में भर्ती