उत्तराखंड:देवर ने भरोसे की आड़ में विश्वासघात ,दरिंदों ने रौंदी भाभी अस्मत

रिश्तों को तार-तार कर देने वाली सनसनीखेज वारदात में सरस मेले से लौट रही एक महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। हैरानी की बात यह है कि इस घिनौनी साजिश में महिला का अपना देवर ही शामिल निकला। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है, जबकि तीन अन्य आरोपियों की तलाश में ताबड़तोड़ दबिश दी जा रही है।
पीड़िता के मुताबिक, उधम सिंह नगर का रुद्रपुर में रविवार रात वह अपने देवर के साथ गांधी पार्क में लगे सरस मेले में गई थी। मेला देखने के बाद दोनों बाइक से घर लौट रहे थे। पीछे दूसरी बाइक पर देवर के दोस्त चल रहे थे। आरोप है कि रास्ते में देवर के दोस्तों ने किच्छा बाईपास से चलने का दबाव बनाया और भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) कंपनी के पीछे सुनसान सड़क पर बाइक रुकवा ली।
यहीं पर दरिंदगी की इंतिहा पार की गई। महिला का आरोप है कि देवर के दो दोस्तों ने तमंचे और चाकू के बल पर बारी-बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं, एक अन्य युवक को भी मौके पर बुलाया गया, हालांकि वह वापस लौट गया।
किसी तरह सदमे में डूबी महिला देर रात देवर के साथ घर पहुंची और परिजनों को आपबीती सुनाई। मामला कोतवाली पहुंचा तो पुलिस ने देवर को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की। पूछताछ में खुलासा हुआ कि पूरी वारदात उसकी शह पर अंजाम दी गई। इसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस ने खेड़ा बस्ती निवासी आरोपी और दो अज्ञात युवकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है।
सीओ सिटी प्रशांत कुमार ने बताया कि मुख्य साजिशकर्ता देवर को गिरफ्तार कर लिया गया है और अन्य आरोपियों को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।
रिश्तों के भरोसे को चकनाचूर कर देने वाली इस घटना ने पूरे शहर को झकझोर कर रख दिया है।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



खटीमा डिग्री कॉलेज में सजीं ‘विकसित भारत’ की रंगोलियां: विद्यार्थियों ने उकेरी 2047 के भारत की तस्वीर, विजेताओं को मिले पुरस्कार
उत्तराखंड: बच्चों से छेड़छाड़ का आरोप, आरोपी का मुँह किया काला, टायर में बांधकर घुमाया-VIDEO
नैनीताल के कोसी नदी में डूबे 17 साल के छात्र का तीसरे दिन मिला शव,परिवार में मचा कोहराम-VIDEO
हल्द्वानी-लालकुआं हाईवे फिर हुई लाल:अज्ञात वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की मौत, 4 दिन में 4 जिंदगियां लील चुका है हाईवे
रिश्ते हुए शर्मसार!भाई पर रेप का आरोप, गर्भवती होने पर हुआ खुलासा,