उत्तराखंड:हाइवे पर कंटेनर में लगी भीषण आग, हाईवे पर मची अफरा तफरी, चालक ने कूदकर बचाई जान-धु-धु कर जला-देखे-VIDEO

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें

हाईवे पर मंगलवार देर शाम बड़ा हादसा हो गया. चंडी चलते कंटेनर में अचानक भीषण आग लग गई. देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और कंटेनर आग के गोले में तब्दील हो गया. आग लगने की घटना से मौके पर अफरा तफरी मच गई.

Ad

घटना हरिद्वार-नजीबाबाद हाईवे पर मंगलवार देर शाम बड़ा हादसा हो गया. चंडी देवी उड़नखटोला से आगे गौरी शंकर क्षेत्र के पास का है।
चालक राजेश और परिचालक ने दिखाई सूझबूझ, समय रहते कंटेनर से कूदकर बचाई जान, कुछ ही पलों में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और कंटेनर धू-धू कर जलने लगा।

सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची, दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर बमुश्किल काबू पाया।
प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट को आग लगने का कारण माना जा रहा है, कोतवाली प्रभारी मनोहर भंडारी ने घटना की पुष्टि की।बताया जा रहा है कि कंटेनर चेन्नई से भारत हैवी इलेक्ट्रिक लिमिटेड का सामान लेकर जा रहा था, आग से लाखों के नुकसान की आशंका, विस्तृत जांच जारी।

बताया जा रहा है कि कंटेनर चेन्नई से भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड यानी BHEL का सामान लेकर हरिद्वार आ रहा था. मगर भेल पहुंचने से पहले ही उसमें आग लग गई. गनीमत रही कि आग की चपेट में अन्य कोई वाहन नहीं आया. फायर कर्मियों ने वक्त रहते आग पर काबू पा लिया और हाईवे पर एक बड़ा हादसा होने से टल गया.

Advertisements
ADVERTISEMENTS Ad Ad
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें