हल्द्वानी सड़क हादसे का CCTV वीडियो आया सामने,DM ने मजिस्ट्रेट जांच के दिए निर्देश, ट्रक की चपेट में आने से स्कूटी सवार की हुई थी मौत-CCTV-VIDEO
रविवार को हल्द्वानी के पनचक्की रोड़ स्थित अंबिका विहार, के पास सड़क दुर्घटना में 70 वर्षीय बुजुर्ग सुरेश चंद्र पांडे की मौत हो गई थी जहां घटना का कारण सड़क पर खुदे गढ़ा बताया जा रहा है। स्कूटी सवार बुजुर्ग गड्ढे की चपेट में आने के बाद ट्रक से कुचलने से उसकी मौत हुई है।
घटना को अत्यन्त गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने घटना की निष्पक्ष, स्वतंत्र एवं विधिसम्मत जांच कराए जाने हेतु भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) 2023 एवं शासन द्वारा समय-समय पर जारी निर्देशों के अन्तर्गत नगर मजिस्ट्रेट हल्द्वानी ए पी वाजपेयी को उपर्युक्त घटना की मजिस्ट्रेटी जाँच हेतु जाँच अधिकारी नियुक्त किया गया है।
इस संबंध में आदेश जारी करते हुए जिलाधिकारी ने नगर मजिस्ट्रेट हल्द्वानी ए पी वाजपेयी को जाँच में दुर्घटना के कारणों का विस्तृत विवरण लेने, घटना में किसी पक्ष की लापरवाही या यातायात नियमों का उल्लंघन तो नहीं हुआ है साथ ही घटना के कारणों का विश्लेषण करते हुए भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति को रोकने हेतु अपनी संस्तुतियाँ भी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।जिलाधिकारी ने जाँच अधिकारी को 15 दिन के भीतर जांच कर अपनी विस्तृत आख्या उपलब्ध कराने निर्देश दिए हैं।
जिलाधिकारी ने पुलिस एवं प्रशासन के अन्य अधिकारियों को भी निर्देश दिए कि जाँच वह अधिकारी को घटना से सम्बन्धित समस्त साक्ष्य (CCTV
फुटेज पंचनामा रिपोर्ट, प्रत्यक्षदर्शियों के बयान आदि) तत्काल उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।
जिलाधिकारी द्वारा दिए गए मजिस्ट्रियल जाँच के निर्देश के क्रम में सिटी मजिस्ट्रेट हल्द्वानी ए पी वाजपेयी ने आम जनता से अपील की है कि वह उक्त घटना से संबंधित जो भी जानकारी साक्ष्य आदि देना चाहते हैं वह 15 दिन के भीतर किसी भी कार्य दिवस पर उनके कार्यालय में आकर उपलब्ध करा सकते हैं।हल्द्वानी में हुई उक्त दुर्घटना के उपरांत सिटी मजिस्ट्रेट ए पी वाजपेयी ने ट्रैफिक पुलिस, कार्यदाई संस्था यू यू एस डी ए एवं सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ पनचक्की से चौफला एवं दो नहरिया क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण किया गया।उन्होंने कार्यदाई संस्था के अधिकारियों एवं स्थानीय निवासियों से कार्यों की जानकारी ली गई। उन्होंने कहा कि कार्यों के दौरान आम जनता को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो इस हेतु ट्रेंचलेस कार्य किया जा रहा है एवं जहां पर भी गढ्ढा बनाया जाता रहा है उस स्थान पर सड़क को ट्रैफिक संचालन के लिए चौड़ा कराया जाए। इस हेतु सड़क की दूसरी ओर जो फुटपाथ हैं या रैंप बनाए गए उन्हें हटाकर सड़क को चौड़ा करें। जिन्हें कार्य समाप्ति के उपरांत पूर्व स्तिथि में लाया जाए। सुरक्षा मानकों का पूरा ध्यान रखा जाय।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



12 साल के बालक को मगरमच्छ जिंदा खा गया, जबड़े में दबाया, उछाला और लील गया; वीडियो देख रोंगटे हो जाएंगे खड़े -VIDEO
उत्तराखंड खनन विभाग की अनूठी पहल: 22 हेक्टेयर वन भूमि में बनेगा ‘संजीवनी वन’, हर साल 10 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य
हरेला पर्व पर संकल्प: भूतत्व एवं खनिकर्म निदेशालय लगाएगा 51 हजार पौधे, निदेशक राजपाल लेघा ने किया ‘एक वृक्ष माँ के नाम’ करने का आह्वान
बीएसएफ जवान ने की शादीशुदा प्रेमिका की हत्या: पत्नी को लोकेशन भेज खुद भी खाया जहर, अस्पताल में भर्ती