उत्‍तराखंड बोर्ड परीक्षा 10वीं, 12वीं की डेटशीट जारी, यहां देखें पूरा शेड्यूल

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड बोर्ड (Uttarakhand Board) ने कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं का कार्यक्रम जारी कर दिया है. जारी शेड्यूल के अनुसार, उत्‍तराखंड बोर्ड परीक्षाएं 16 मार्च से 06 अप्रैल तक आयोजित की जाएंगी. जो उम्मीदवार इस वर्ष उत्‍तराखंड बोर्ड परीक्षाओं में शामिल होने वाले हैं, वे यूबीएसई की वेबसाइट ubse.uk.gov.in पर विजिट कर अपनी डेटशीट देख सकते हैं।

उत्तराखंड बोर्ड के अध्यक्ष आरके कुंवर ने एग्‍जाम डेटशीट की घोषणा की है. उन्‍होंने बताया कि उत्‍तराखंड बोर्ड कक्षा 12वीं की परीक्षाएं 16 मार्च से शुरू होंगी जबकि कक्षा 10वीं की परीक्षाएं 17 मार्च से शुरू होंगी. लिखित परीक्षाएं 06 अप्रैल तक जारी रहेंगी. वहीं 10वीं, 12वीं के प्रैक्टिकल एग्‍जाम 01 फरवरी से 28 फरवरी तक आयोजित किए जाएंगे।

यह भी पढ़ें 👉  पिथौरागढ़ में दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, एक युवक की मौत सेना के दो जवान घायल,- दर्दनाक CCTV आया सामने-VIDEO

इस वर्ष 259340 विद्यार्थी देंगे परीक्षा
बोर्ड परीक्षा 2023 के 40 एकल और 1210 मिश्रित समेत कुल 1250 परीक्षा केंद्रों पर 2,59,340 विद्यार्थी परीक्षा देंगे। इनमें हाईस्कूल के 1,32,104 और इंटरमीडिएट के 1,27,236 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे। प्रदेश में 198 संवेदनशील और 15 अति संवेदनशील परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। स्वकेंद्र परीक्षा प्रणाली के तहत 83 नए केंद्र बनाए गए हैं।

छात्र-छात्राएं www.ubse.uk.gov.in के old model question paper कॉर्नर में सैंपल पेपर देख सकते हैं। इनमें किन प्रश्नों के कितने नंबर हैं, इसकी जानकारी दी गई है। इसके अलावा 2017, 2018, 2019, 2020 और 2022 के मॉडल उत्तर पुस्तिकाएं भी अपलोड की गई हैं। 2021 में कोरोना के चलते परीक्षा नहीं हुई थी। इन उत्तर पुस्तिकाओं को देख की भी तैयारी कर सकता है और परीक्षा में बेहतर नंबर ला सकता है।

यह भी पढ़ें 👉  पिथौरागढ़ में दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, एक युवक की मौत सेना के दो जवान घायल,- दर्दनाक CCTV आया सामने-VIDEO

Advertisements
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें