उत्तराखंड (बड़ी खबर) नकल माफिया हाकम सिंह की करोड़ों की संपत्ति जल्द होगी जब्त– पढ़ें पूरी खबर

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें

देहरादून:नकल माफिया हाकम सिंह रावत की करोड़ों की संपत्ति जब्त करने के लिए एसटीएफ ने कार्रवाई शुरू कर दी है। हाकम के मोरी स्थित ग्राम सिदरी में निर्मित रिसॉर्ट और भवन की ज्वाइंट जांच एसटीएफ व राजस्व पुलिस ने की।

Ad

DGP अशोक कुमार के आदेश पर STF टीम ने सबसे पहले हाकम सिंह की सेब के बागान, आलीशान रिसॉर्ट, बेशकीमती भवन, 7 बैंक खाते समेत करोड़ों रुपए की प्रॉपर्टी की जांच की है उत्तराखंड एसटीएफ अब इन संपत्तियों को जब्त करने की कार्रवाई कर रही है।गैंगस्टर एक्ट के तहत हाकम के सात बैंक अकाउंट का पता चला है, जिसमें लाखों के ट्रांजेक्शन विगत वर्ष में हुए हैं। इन अकाउंट में अवैध धनराशि 16 लाख से अधिक को फ्रिज कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी हाईवे पर हाथियों का आतंक: हाथियों के झुंड ने रोका रास्ता-VIDEO


हाकम सिंह की 5 हजार वर्ग मीटर जमीन कोटगांव में, 1250 वर्ग मीटर जमीन ग्राम भीतरी में, 3000 वर्ग मीटर से ज्यादा जमीन कोट गांव के पास, 2850 वर्ग मीटर जमीन भीतरी गांव के पास हैं।हाकम सिंह ने देहरादून में भी करीब 1000 वर्ग मीटर भूमि पर तीन मंजिला मकान बना रखा है. उत्तराखंड एसटीएफ की जांच में इन अवैध संपत्तियों की कीमत करोड़ों रुपए है. इसके अलावा हाकम सिंह के पास कुछ लग्जरी गाड़ियां भी है।

यह भी पढ़ें 👉  पिथौरागढ़ में दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, एक युवक की मौत सेना के दो जवान घायल,- दर्दनाक CCTV आया सामने-VIDEO

इसी क्रम में एसटीएफ ने 21 अपराधियों पर गैंगस्टर एक्ट में मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है, जिसमें नकल माफिया हाकम सिंह की बेनामी, अवैध संपत्ति की खोजबीन कर ली गई है। वहीं उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की भर्तियों में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार सामने आने के बाद प्रदेशभर के युवा सीबीआई जांच की मांग कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  पिथौरागढ़ में दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, एक युवक की मौत सेना के दो जवान घायल,- दर्दनाक CCTV आया सामने-VIDEO

Advertisements
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें