उत्तराखंड-( बड़ी खबर) युवा हो जा तैयार 2350 पदों पर जल्द भर्ती

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें

देहरादून– बेरोजगार युवाओं के लिए अच्छी खबर है प्रदेश में शिक्षा विभाग के बेसिक शिक्षकों के 2350 पदों पर की भर्ती की जाएगी। बता दे शिक्षा विभाग ने राज्य सरकार को बेसिक स्तर पर 2350 पद चिह्नित करते हुए इसका प्रस्ताव भेजा है। इनमे गढ़वाल मंडल में देहरादून को छोड़कर बाकी छह जिलों में 1266 और कुमाऊं मंडल में 1085 पद शामिल हैं।

Ad

मिली जानकारी के मुताबिक सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने के बाद वर्तमान 2600 पदों पर तत्काल भर्ती प्रक्रिया शुरू की जा सकती है। शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने शिक्षा विभाग में रिक्त पदों पर नियुक्तियों शुरू करने के निर्देश दिए हैं। बता दे शासन ने बेसिक शिक्षा निदेशालय से पदों का पूरा ब्योरा मांगा था। बेसिक शिक्षा निदेशक वंदना गब्र्याल ने रिक्त पदों का ब्योरा भेजते हुए सरकार ने रिक्त पदों को भरने के लिए प्रस्ताव पर विचार कर निर्णय लेने का अनुरोध किया है।

उन्होंने इस पत्र में वर्तमान में जारी कोर्ट केस का हवाला भी दिया था।
4 साल में 15 हजार भर्ती का प्लान
आगामी 4 साल में शिक्षा विभाग ने 15 हजार पदों पर भर्तियां करने का लक्ष्य तय किया है। इस भर्ती में प्रवक्ता, एलटी, गेस्ट टीचर सहित मिनिस्ट्रियल कर्मचारी के पद शामिल हैं।

सचिवालय में शिक्षा विभाग की समीक्षा के दौरान अधिकारियों ने 6 मई को सीएम पुष्कर सिंह धामी के समक्ष अपना 4 साल का प्लान रखा है। जिसके तहत वर्ष 2026–27 तक बेसिक स्तर पर 8243, जबकि माध्यमिक स्तर पर 6882 नई भर्तियां की जाएंगी।

Advertisements
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें