उत्तराखंड-(बड़ी खबर) धामी सरकार का बड़ा एक्शन, 2015 में हुई पुलिस दरोगा भर्ती के जाँच के आदेश
देहरादून – अधीनस्थ सेवा चयन आयोग भर्ती घोटाला का बाद उत्तराखंड में लगातार भर्ती घोटाले सामने आ रहे हैं विधानसभा में बैक डोर भर्ती फॉरेस्ट दरोगा भर्ती के बाद अब 07 साल पहले साल 2015 में हुई 339 दारोगा भर्ती पर लगातार उठ रहे सवालों को देखते हुए उत्तराखंड शासन ने इस भर्ती प्रक्रिया की विजिलेंस जांच के आदेश जारी कर दिए हैं। इसके तहत शासन में निदेशक विजिलेंस को पत्र लिखकर जल्द से जल्द जांच पूरी कर रिपोर्ट शासन को सौंपने को कहा हैं।
गौरतलब है कि 2015 दारोगा भर्ती की जांच को लेकर पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने शासन को पत्र भेजकर इस पूरे प्रकरण की जांच जांच किसी स्वतंत्र एजेंसी से कराने की सिफारिश की थी। जिसके बाद मुख्य सचिव डा एसएस संधु की अध्यक्षता में गठित समिति ने पुलिस महानिदेशक की संस्तुति पर सहमति जताते हुए पत्रावली मुख्यमंत्री कार्यालय भेजी।
वहीं मुख्यमंत्री से अनुमोदन मिलने के बाद अपर सचिव कार्मिक ललित मोहन रयाल द्वारा विजिलेंस जांच के आदेश जारी कर दिए गए । गौरतलब है कि साल 2015 में यह दारोगा भर्ती तत्कालीन कांग्रेस सरकार में हुई थी। जिसमें दारोगा के 339 पदों पर भर्ती परीक्षा की जिम्मेदारी गोविंद बल्लभ पंत विश्वविद्यालय, पंतनगर को दी गई थी।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



यथार्थ हॉस्पिटल के डॉक्टरों का कमाल: बिना बड़ी सर्जरी 68 साल के मरीज को मिला नया जीवन; हल्द्वानी में हर महीने लगेगी एक्सपर्ट OPD
मानसून के बीच उत्तराखंड से आई डरावनी तस्वीर: पलक झपकते बागेश्वर में भरभराकर गिरा पहाड़, भूस्खलन से दहशत;टला बड़ा हादसा-देखे-VIDEO
रेलवे स्टेशन के पीछे मिला अज्ञात शव, इलाके में मचा हड़कंप, जांच तेज,नही हुई शिनाख्त
पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर रची खौफनाक साजिश; दूध में दी नींद की गोली, फिर कंबल में छोड़ दिया जहरीला सांप, खुद लेकर पहुंची अस्पताल,स्कूल संचालक पति की मौत