हल्द्वानी:बाल विकास अधिकारी की स्कूटी को कार ने मारी टक्कर बाल विकास अधिकारी उनके पति घायल

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी : काठगोदाम थाना क्षेत्र के रानीबाग के पास एक भीषण सड़क हादसे में नैनीताल जिले की बाल विकास अधिकारी रेनू मर्तोलिया और उनके पति घायल हो गए । दोनों को नैनीताल रोड स्थित एक निजी अस्पताल में ले गई जहां उनका इलाज चल रहा है डॉक्टर के अनुसार दोनों खतरे से बाहर हैं।

Ad


काठगोदाम पुलिस के अनुसार रेनू मर्तोलिया आनंदा अपार्टमेंट में रहती है बुधवार देर शाम को वह अपने पति अखिल कृष्ण के साथ स्कूटी से बाजार गई थी जहां लौटते समय रानी बाग में उनके स्कूटी को तेज रफ्तार कार ने जोरदार टक्कर मार दी जिससे दोनों सड़क पर गिर गए जहां बाल विकास अधिकारी रेनू मर्तोलिया को गंभीर चोटें आई हैं ।

दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है पुलिस कार सहित चालक को हिरासत में ले लिया है। पुलिस के अनुसार अभी तक कोई तहरीर नहीं आई है पूरे मामले की जांच की जा रही है। तहरीर आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Advertisements
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें