उत्तराखंड:(बड़ी खबर) विद्युत उपभोक्ता ध्यान दें ! स्मार्ट मीटर से विद्युत आपूर्ति रहेगी सुचारू. मिलेगी यह छूट
देहरादून। बिजली उपभोक्ताओं को बिलिंग और रीडिंग संबंधी शिकायतों से जल्द ही छुटकारा मिलने वाला है। प्रमुख सचिव ऊर्जा डॉ. आर. मीनीक्षी सुंदरम ने शनिवार को मीडिया सेंटर में आयोजित प्रेस वार्ता में बताया कि प्रदेश में स्मार्ट मीटर लगाने का कार्य तेज गति से किया जा रहा है। इससे उपभोक्ताओं को अपनी बिजली खपत की पूरी जानकारी मोबाइल ऐप पर मिलेगी और मीटर रीडिंग में मानवीय हस्तक्षेप समाप्त हो जाएगा।
उन्होंने बताया कि स्मार्ट मीटर लगाने के लिए उपभोक्ताओं से कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। वर्तमान में सभी उपभोक्ताओं को पोस्टपेड मीटर दिए जा रहे हैं, हालांकि इच्छुक उपभोक्ता स्वेच्छा से प्रीपेड मीटर की सेवा भी ले सकते हैं। प्रीपेड मीटर पर घरेलू उपभोक्ताओं को 4 प्रतिशत और अन्य श्रेणी के उपभोक्ताओं को 3 प्रतिशत की छूट दी जाएगी।
फॉल्ट की सूचना भी मिलेगी तुरंत
प्रमुख सचिव ने बताया कि स्मार्ट मीटर से उपभोक्ताओं को न केवल बिजली खपत की जानकारी मिलेगी, बल्कि विद्युत फॉल्ट या सप्लाई बाधित होने की सूचना भी तुरंत विभाग तक पहुंच जाएगी। वहीं, रूफटॉप सोलर सिस्टम लगाने वालों के लिए यह मीटर नेट मीटर की तरह काम करेगा।
फॉल्ट की सूचना भी मिलेगी तुरंत
प्रमुख सचिव ने बताया कि स्मार्ट मीटर से उपभोक्ताओं को न केवल बिजली खपत की जानकारी मिलेगी, बल्कि विद्युत फॉल्ट या सप्लाई बाधित होने की सूचना भी तुरंत विभाग तक पहुंच जाएगी। वहीं, रूफटॉप सोलर सिस्टम लगाने वालों के लिए यह मीटर नेट मीटर की तरह काम करेगा।
रात में भी नहीं रुकेगी बिजली
उन्होंने बताया कि उपभोक्ताओं को स्मार्ट मीटर से कई और सुविधाएं भी मिलेंगी। घर बैठे मोबाइल ऐप या ऑनलाइन रिचार्ज करने की सुविधा होगी, जिससे लेट फीस या ब्याज से राहत मिलेगी। इतना ही नहीं, छुट्टियों या रात के समय बैलेंस खत्म होने पर भी उपभोक्ताओं को बिना रुकावट बिजली की आपूर्ति मिलती रहेगी।
प्रदेश में 2026 तक 15.88 लाख उपभोक्ताओं के साथ 59,212 ट्रांसफार्मर और 2,602 फीडर के मीटर बदले जाने का लक्ष्य रखा गया है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर विधायकों, मंत्रियों और अधिकारियों के आवासों पर भी जल्द ही स्मार्ट मीटर लगाए जाएंगे।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



12 साल के बालक को मगरमच्छ जिंदा खा गया, जबड़े में दबाया, उछाला और लील गया; वीडियो देख रोंगटे हो जाएंगे खड़े -VIDEO
उत्तराखंड खनन विभाग की अनूठी पहल: 22 हेक्टेयर वन भूमि में बनेगा ‘संजीवनी वन’, हर साल 10 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य
हरेला पर्व पर संकल्प: भूतत्व एवं खनिकर्म निदेशालय लगाएगा 51 हजार पौधे, निदेशक राजपाल लेघा ने किया ‘एक वृक्ष माँ के नाम’ करने का आह्वान
बीएसएफ जवान ने की शादीशुदा प्रेमिका की हत्या: पत्नी को लोकेशन भेज खुद भी खाया जहर, अस्पताल में भर्ती