चार बच्चों की मां को पति ने आपत्तिजनक हाल में पकड़ा, दोनों को पुलिस को सौपा पड़ा भारी

ख़बर शेयर करें

एक व्यक्ति को अपनी पत्नी और उसका प्रेमी पुलिस को सौंपना भारी पड़ गया। पुलिस ने दोनों का शांतिभंग में चालान कर दिया था। जमानत पर छूटते ही महिला अपने बच्चों को भी छोड़ गई।

मामला बदायू जिले के सिलहरी क्षेत्र की एक महिला का अलापुर क्षेत्र के एक युवक से फेसबुक पर प्यार हो गया था। महिला के चार बच्चे भी हैं लेकिन उसकी अपने प्रेमी से नजदीकियां बढ़ गई थीं। गुरवार रात महिला का पति खेत पर सिंचाई करने चला गया था। इसका फायदा उठाकर महिला ने अपने प्रेमी को बुला लिया।

नजदीकियां बढ़ीं तो दोनों एक दूसरे से मिलने को व्याकुल रहने लगे। बीते दिन महिला का पति खेत पर सिचाई करने गया था। इसी बीच मौका पाकर महिला ने अपने प्रेमी को फोन करके घर बुला लिया। जिस पर प्रेमी रात में महिला के घर पहुंच गया। पति को शक हुआ तो वह घर वापस आ गया। जहां उसकी पत्नी अपने प्रेमी संग आपत्तिजनक हालत में थी। पति ने दोनों को रंगेहाथ आपत्तिजनक हालत में पकड़ लिया। यह देखकर पति को गुस्सा आ गया। उसने घर का बाहर से दरवाजा बंद कर पुलिस को इसकी सूचना दी।

सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दरवाजा खोलकर महिला व उसके पति को पकड़ लिया और थाने ले गई। पीछे से महिला का पति व गांव के लोग भी थाने पहुंच गए और महिला को समझाने का प्रयास किया। लेकिन महिला अपने प्रेमी के साथ रहने की जिद पर अड़ी रही। बताया जाता है कि महिला ने पुलिस की मौजूदगी में ही अपने प्रेमी का हाथ थाम लिया। पति ने उसे समझाने का काफी प्रयास किया, लेकिन वह नहीं मानी। बाद में पुलिस ने महिला व उसके प्रेमी का शांतिभंग में चालान कर एसडीएम कोर्ट में पेश किया। वहां प्रेमी के परिवार वाले व महिला का पति भी पहुंच गया। जमानत कराने के बाद भी महिला प्रेमी के साथ जाने की बात पर अड़ी रही। उसका पति बच्चों की खातिर उससे घर चलने की गुहार लगाता रहा। लेकिन महिला का दिल नहीं पसीजा और वह अपने प्रेमी के साथ चली गई। महिला के जाने के बाद पति व बच्चे बिलखते रहे।

Advertisements
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें