हल्द्वानी:दोस्त के घर शादी में जाते बाइक सवार तीन युवक हादसे का हुए शिकार,एक की मौत दो घायल

रफ्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है लगातार हो रहे सड़क हादसों में लोगों की जान जा रही है रामनगर के पीरूमदारा और कालाढूंगी में अलग-अलग सड़क हादसों में एक युवक और बुजुर्ग की जान चली गई। हादसों में चार लोगों घायल भी हुए। गंभीर रूप से घायल दो लोगों को रेफर किया गया है।
रोहित रावत (22) पुत्र असपाल रावत अपने दोस्त रतन गुसाई व धर्मेंद्र निवासीगण ग्राम टोपेरिया इकेश्वर पौड़ी गढ़वाल बृहस्पतिवार रात को बाइक से रामनगर के एक होटल में दोस्त की बहन की शादी में शामिल होने आया था। बताया जा रहा है कि शादी में शिरकत करने के बाद सोने के लिए तीनों बाइक से दूसरे होटल में जा रहे थे। पीरूमदारा में एक रेस्टोरेंट के पास सड़क पार करने के दौरान रामनगर से काशीपुर की ओर जा रहे पिकअप ने बाइक पर टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक पिकअप छोड़कर फरार हो गया।
राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों को रामनगर के सरकारी अस्पताल भिजवाया। यहां डॉक्टरों ने रोहित को मृत घोषित कर दिया, जबकि गंभीर रूप से घायल धर्मेंद्र और रतन सिंह को प्राथमिक इलाज के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया। कोतवाल अरुण कुमार सैनी ने बताया कि शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। पिकअप को पीरूमदारा चौकी में खड़ा किया गया है। आरोपी चालक की तलाश की जा रही है।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी: बेकाबू कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, सड़क पर तड़पते युवक पर फिर चढ़ा दी गाड़ी; CCTV में कैद हुआ खौफनाक मंजर-देखे-VIDEO
शैमफोर्ड स्कूल का भव्य वार्षिकोत्सव: ‘एलिजियम 4.0’ में दिखा भारतीय संस्कृति और सिनेमा का अनूठा संगम
हल्द्वानी: कल होगा धामी सरकार का बुलडोजर एक्शन, 14 सेक्टर में गरजेंगी 14 जेसीबी,15 हेक्टेयर वन क्षेत्र से हटेगा अतिक्रमण
हल्द्वानी ग्राफिक एरा में ‘इनोविस्टा 2026’ का धमाकेदार आगाज: 36 घंटे के हैकाथॉन और रोबोटिक्स वर्कशॉप में 700 छात्रों ने दिखाया हुनर
पिथौरागढ़ में दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, एक युवक की मौत सेना के दो जवान घायल,- दर्दनाक CCTV आया सामने-VIDEO