उत्तराखंड:B.Tech छात्र की पीट-पीटकर हत्या, 15 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, हत्या का खौफनाक वीडियो आया सामने-VIDEO

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें

कॉलेज में आपसी वर्चस्व को लेकर चल रही पुरानी रंजिश के चलते बीटेक के छात्रों के दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई थी. घटना में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था, जिसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया है. मामला उत्तराखंड के देहरादून से सामने आया है जहां घटना हुई है थाना प्रेमनगर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन छात्रों को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार किए गए छात्र प्रेमनगर स्थित निजी शिक्षण संस्थान में पढ़ते हैं. कुल 15 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है. शिकायत मिलने के बाद पुलिस मामले की गहनता से पड़ताल कर रही है.

Ad

सोमवार देर रात थाना प्रेमनगर पुलिस को सूचना मिली कि केहरी गांव, प्रेमनगर में कुछ युवकों के बीच आपसी मारपीट में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है, जिसे उसके साथियों द्वारा इलाज के लिए प्रेमनगर अस्पताल ले गए हैं. सूचना के बाद थाना प्रेमनगर पुलिस सीएससी प्रेमनगर पहुंची थी. घायल युवक 22 वर्षीय दिव्यांशु जाटराना की गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे दून अस्पताल रेफर कर दिया था. अस्पताल में एम्बुलेंस खराब होने पर पुलिस ने घायल युवक को अपने सरकारी वाहन से इलाज के लिए दून अस्पताल लेकर गई. साथ ही घायल युवक के परिजनों को घटना की सूचना दी गई, जिसके बाद परिजन भी दून अस्पताल पहुंचे।दून अस्पताल में घायल युवक की इलाज के दौरान देर रात में मौत हो गई. जिसके बाद पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा. घटना के संबंध में परिजनों द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर थाना प्रेमनगर में मुकदमा दर्ज किया गया. मृतक छात्र उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर का निवासी था।

पुलिस के मुताबिक दिव्यांशु रात के समय खाना खाने के लिए स्कूटी से प्रेमनगर बाजार स्थित रेस्टोरेंट में गया था। तभी आर्यन शर्मा, शिवम शर्मा, मधुर, अंकुर, प्रह्यलादराज, शांतनु, उज्ज्वल, आकाश, वैभव मिश्रा, ऋतिक राजपूत, अंकुर सिंह, वैभव शर्मा, अंकित भारद्वाज, युवराज चौहान और आदित्य राज आदि युवकों का समूह आया और दिव्यांशु के साथ बहस करना लगा।

इससे पहले कि दिव्यांशु कुछ समझ पाता, आरोपियों ने फावड़े और लाठी-डंडों से हमला बोल दिया। जान बचाने के लिए दिव्यांशु ने स्कूटी से भागने की कोशिश की तो एक युवक ने बेल्ट पकड़कर खींच दिया, जिससे वह जमीन पर गिर पड़ा।

मारपीट की घटना का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है पुलिस पूरे मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है जबकि अन्य आरोपियों को गिरफ्तारी की कार्रवाई कर रही है।

Advertisements
ADVERTISEMENTS Ad Ad
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें