उत्तराखण्ड:चाची और चचेरे भाईयों ने युवक को उतारा मौत के घाट, शव को जंगल में पत्थर और मिट्टी से दबाया

रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है, जहां चाची और चचेरे भाइयों ने मिलकर एक वनराजी युवक की हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपियों ने शव को जंगल में ले जाकर छिपा दिया, ताकि मामला सामने न आ सके
मृतक की पहचान धारचूला विकासखंड के किमखोला के भगतिरुवा तोक निवासी कुंदन सिंह रजवार के रूप में हुई है।
मामला पिथौरागढ़ जिले के जौलजीबी क्षेत्र का है
बताया जा रहा है कि 22 मार्च की शाम पड़ोस में रहने वाले आरोपियों ने उस पर हमला कर दिया।
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने तेजी दिखाते हुए महज 24 घंटे के भीतर पूरे मामले का खुलासा कर दिया। चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और शव भी बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
पुलिस के अनुसार, 22 मार्च की शाम बसंती देवी, उसके पुत्र रमेश सिंह, जनक सिंह और प्रदीप सिंह ने कुंदन सिंह रजवार पर लोहे की पाइप और लकड़ी के डंडों से हमला कर दिया। मारपीट इतनी गंभीर थी कि कुंदन की मौके पर ही मौत हो गई।
घटना को छिपाने के लिए आरोपियों ने अगले दिन सुबह शव को घर से उठाकर झिपुखोला गधेरा के जंगल में ले जाकर पत्थरों और मिट्टी से ढक दिया। उनका मकसद था कि किसी को हत्या की भनक न लगे और मामला दबा रहे।
23 मार्च को मृतक की पत्नी रेखा देवी ने जौलजीबी पुलिस को तहरीर दी, जिसके आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया। थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दबिश दी और चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। उनकी निशानदेही पर पुलिस ने जंगल से शव बरामद किया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और आरोपियों को न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया जारी है।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी, हल्द्वानी में धूमधाम से मनाया गया ‘गरबा फेस्ट’
खटीमा डिग्री कॉलेज में सजीं ‘विकसित भारत’ की रंगोलियां: विद्यार्थियों ने उकेरी 2047 के भारत की तस्वीर, विजेताओं को मिले पुरस्कार
उत्तराखंड: बच्चों से छेड़छाड़ का आरोप, आरोपी का मुँह किया काला, टायर में बांधकर घुमाया-VIDEO
नैनीताल के कोसी नदी में डूबे 17 साल के छात्र का तीसरे दिन मिला शव,परिवार में मचा कोहराम-VIDEO
हल्द्वानी-लालकुआं हाईवे फिर हुई लाल:अज्ञात वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की मौत, 4 दिन में 4 जिंदगियां लील चुका है हाईवे