नैनीताल हाईवे पर सड़क हादसा क्षतिग्रस्त डिवाइडर का एंगल किशोर के गर्दन घुसने से हुई मौत

नैनीताल हाईवे पर बुधवार देर रात एक भीषण सड़क हादसे में 16 वर्षीय किशोर की दर्दनाक मौत हो गई। यह हादसा एक क्षतिग्रस्त डिवाइडर के कारण हुआ, जिसने एक युवा जीवन को छीन लिया।
मृतक किशोर की पहचान रुद्रपुर निवासी सचिन राठौर के रूप में हुई है, जो शिव शंकर ट्रांजिट कैंप का निवासी था। वह अपने एक दोस्त के साथ बाइक पर सवार होकर घर रुद्रपुर से लौट रहा था। इसी दौरान बाइक अनियंत्रित हो गई और सड़क के बीच बने डिवाइडर से जा टकराई। दुखद बात यह रही कि क्षतिग्रस्त डिवाइडर से निकले लोहे के एंगल किशोर की गर्दन में घुस गए जिससे उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। हादसे में सचिन के साथ बाइक पर सवार उसका दोस्त भी घायल हो गया। घायल को तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसका इलाज चल रहा है।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी, हल्द्वानी में धूमधाम से मनाया गया ‘गरबा फेस्ट’
खटीमा डिग्री कॉलेज में सजीं ‘विकसित भारत’ की रंगोलियां: विद्यार्थियों ने उकेरी 2047 के भारत की तस्वीर, विजेताओं को मिले पुरस्कार
उत्तराखंड: बच्चों से छेड़छाड़ का आरोप, आरोपी का मुँह किया काला, टायर में बांधकर घुमाया-VIDEO
नैनीताल के कोसी नदी में डूबे 17 साल के छात्र का तीसरे दिन मिला शव,परिवार में मचा कोहराम-VIDEO
हल्द्वानी-लालकुआं हाईवे फिर हुई लाल:अज्ञात वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की मौत, 4 दिन में 4 जिंदगियां लील चुका है हाईवे