उत्तराखंड:असलहा फैक्ट्री पकड़ी, 9 तमंचा देसी बंदूक और कारतूस के साथ तस्कर गिरफ्तार-देखे-VIDEO

उत्तराखंड पुलिस अवैध असलहा निर्माण कर रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. आरोपी से भारी मात्रा में असलहे, सामग्री और उपकरण बरामद हुए हैं. आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कोर्ट में पेश किया जा रहा है.अवैध असलहा फैक्ट्री का भंडाफोड़: गदरपुर थाना पुलिस ने असलहा बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है. टीम ने मौके से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. इसके अलावा टीम ने आरोपी से 04 तमंचे 315 बोर, 03 तमंचे 12 बोर, 01 देसी बंदूक 12 बोर और 01 पोनी देसी बंदूक 12 बोर बरामद की है. इसके साथ ही 06 कारतूस 315 बोर, 01 खोखा कारतूस 315 बोर, 2 कारतूस 12 बोर और भारी मात्रा में अवैध हथियार बनाने के उपकरण बरामद किए हैं.
मंगलवार को मुरादाबाद रोड स्थित एसपी कार्यालय में एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने असलहा फैक्ट्री के मामले का खुलासा किया। इस दौरान उन्होंने बताया कि पुलिस को गदरपुर क्षेत्र में असलहा बनाने की सूचना मिली। जिसके बाद पुलिस ने ग्राम कुलवंत नगर नहाल बैराज के पास मौके पर पहुंचकर केलाखेड़ा निवासी दर्शन सिंह को अवैध असलहा व असलहा बनाने के सामान के साथ गिरफ्तार किया।
इस दौरान पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चार तमंचे 315 बोर, तीन तंमचे 12 बोर, एक देशी बन्दूक 12 बोर, एक पोनी देशी बंदूक 12 बोर, छह अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर, एक कारतूस 315 बोर, दो जिन्दा कारतूस 12 बोर व भारी मात्रा में अवैध हथियार को बनाने के उपकरण बरामद किये हैं। वहीं पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई की है। इस दौरान पुलिस टीम में गदरपुर थानाध्यक्ष जसवीर सिंह चौहान, एसआई मुकेश मिश्रा, ललिता प्रसाद, मोहन बोरा, जयप्रकाश व दीपक शर्मा शामिल रहे।
मंलगवार को असलहा फैक्ट्री का खुलासा करने के दौरान एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी अपराधी किस्म का व्यक्ति है। बताया कि आरोपी के खिलाफ पूर्व में भी अलग-अलग मामलों में 13 मुकदमे दर्ज हैं।
असलहा फैक्ट्री के खुलासे के दौरान आरोपी ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि वह असलहा तैयार कर सात हजार रुपए के हिसाब से बेचने का कार्य करता था। इस दौरान आरोपी जिले के किच्छा, बाजपुर, रुद्रपुर समेत रामपुर व नैनीताल जिले के कई स्थानों पर तमंचों की सप्लाई कर रहा था।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी: बेकाबू कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, सड़क पर तड़पते युवक पर फिर चढ़ा दी गाड़ी; CCTV में कैद हुआ खौफनाक मंजर-देखे-VIDEO
शैमफोर्ड स्कूल का भव्य वार्षिकोत्सव: ‘एलिजियम 4.0’ में दिखा भारतीय संस्कृति और सिनेमा का अनूठा संगम
हल्द्वानी: कल होगा धामी सरकार का बुलडोजर एक्शन, 14 सेक्टर में गरजेंगी 14 जेसीबी,15 हेक्टेयर वन क्षेत्र से हटेगा अतिक्रमण
हल्द्वानी ग्राफिक एरा में ‘इनोविस्टा 2026’ का धमाकेदार आगाज: 36 घंटे के हैकाथॉन और रोबोटिक्स वर्कशॉप में 700 छात्रों ने दिखाया हुनर
पिथौरागढ़ में दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, एक युवक की मौत सेना के दो जवान घायल,- दर्दनाक CCTV आया सामने-VIDEO