पांच दिन पहले प्रेमिका ने कहीं और कर ली शादी, सिरफिरे प्रेमी ने किया खौफनाक कांड..शादीशुदा प्रेमिका को गोली से उड़ाया, खुद को भी मार ली गोली दोनों को मौत
पांच दिन पहले प्रेमिका ने कहीं और कर कच्च ली शादी, सिरफिरे प्रेमी ने किया खौफनाक कांड..शादीशुदा प्रेमिका को गोली से उड़ाया, खुद को भी मार ली गोली दोनों को मौत
सरफिरे प्रेमी ने खूनी खेल खेलते हुए प्रेमिका और खुद को गोली मार ली हैं.यूपी के प्रतापगढ़ में एक युवक ने प्रेमिका को गोली मार दी. फिर 100 मीटर दूर जाकर खुद को भी गोली से उड़ा लिया. इस घटना में दोनों की मौत हो गई. बताया जा रहा है कि युवती की शादी किसी और के साथ होने से युवक नाराज था. इसी के चलते उसने खौफनाक कदम उठा लिया.
प्राप्त जानकारी के मुताबिक, शादी के बाद सोमवार को युवती मायके आई थी. सुबह घर से बाहर निकली थी, तभी प्रेमी ने उसे गोली मार दी. इसके बाद घटनास्थल से कुछ दूर जाकर प्रेमी ने खुद को भी गोली मार ली. मौके पर ही उसकी मौत हो गई. मामला प्रतापगढ़ के कोहड़ौर थाना इलाके का है
युवती का 24 वर्षीय उदयराज वर्मा से प्रेम संबंध था. लेकिन बीते हफ्ते युवती की किसी और से शादी हो गई और वो ससुराल चली गई. सोमवार को जब वापस मायके आई तो प्रेमी ने उसे देख लिया. जब युवती खेत की तरफ निकली तो गुस्से में प्रेमी ने उसे गोली मार दी. कुछ देर बाद खुद को भी गोली से उड़ा लिया.
इधर, घटनास्थल से कुछ ही दूरी पर उदयराज का शव पाया गया। उन्होंने बताया कि संभवत: उसने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मौके से एक 315 बोर का तमंचा बरामद हुआ है। पुलिस साक्ष्य संकलन कर विधिक कार्रवाई कर रही है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। इस खूनी खेल के बाद दोनों परिवार में कोहरा मचा हुआ है
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



मोदी सरकार ने दिया आजीवन मुफ्त रेल यात्रा का तोहफा, 1 नवंबर से किन लोगों को मिलेगी सुविधा.. पढ़े पूरी खबर
उत्तराखंड-इस विभाग में निकली बंपर भर्ती, आयोग ने जारी किया विज्ञापन, इस तारीख तक करें आवेदन
शेमफोर्ड स्कूल के चेयरमैन एडवोकेट दया सागर बिष्ट की बड़ी पहल,सरकारी विद्यालय में भरा पानी तो बच्चों को दिए 2 कमरे; लाइब्रेरी और लैब की सुविधा भी मुफ्त
उत्तराखंड में धूमधाम से मनाई गई भारत रत्न पं. गोविंद बल्लभ पंत जयंती, हल्द्वानी में BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन-CM धामी ने किया श्रद्धा सुमन अर्पित
उत्तराखंड में भारी बारिश की चेतावनी है; इन जिलों में स्कूलों की छुट्टी के आदेश,