हल्द्वानी-नैनीताल रोड पर कार खाई में गिरी, कैंची धाम से लौट रहे हैं पति-पत्नी सहित चार घायल

हल्द्वानी: पहाड़ों पर सड़क हादसे रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं.मंगलवार को नैनीताल- हल्द्वानी मार्ग पर सड़क हादसा हुआ है जहां एक कार के खाई में गिर जाने से पति पत्नी सहित चार लोग घायल हुए हैं बताया जा रहा है कि घायल सभी लोग उधम सिंह नगर किच्छा के रहने वाले हैं जो मंगलवार शाम को को कैंची धाम मंदिर दर्शन कर किच्छा वापस लौट रहे.
कार अनियंत्रित होकर ज्योलीकोट के नंबर एक मोड़ के पास खाई में गिर गई कार खाई में गिरते ही चीख पुकार मच गई सूचना के बाद पहुंची ज्योलीकोट पुलिस ने घायलों को निकालकर अस्पताल भेजा हैं. जहां सभी की हालत स्थिर बनी हुई है.
जानकारी के अनुसार, किच्छा निवासी राजेश कार से अपनी पत्नी, पुत्र, बहु व 14 वर्षीय बच्ची के साथ कैंची धाम मंदिर से दर्शन कर वापस अपने घर उधम सिंह नगर किच्छा लौट रहे थे.हल्द्वानी रोड में ज्योलीकोट के समीप नंबर एक मोड़ के समीप उनकी कार अचानक अनियंत्रित हो गई इससे पहले वो संभल पाते उनकी कार खाई में जा गिरी. कार को खाई में गिरता देख राहगीरों ने पुलिस को सूचित कर दिया.
सूचना के बाद मौके पर पहुंची ज्योलीकोट पुलिस ने मौके पर पहुंच कर रेस्क्यू अभियान चलाया.ज्योलीकोट चौकी इंचार्ज अविनाश मौर्य ने बताया कि 100 फीट गहरी खाई में कार गिरी थी जहां रेस्क्यू चलाकर कार में सवार सभीलोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया है. बताया कि कार में सवार लोगों को कभी चोट आई हैं. उपचार के लिए उनको निजी वाहन से हल्द्वानी अस्पताल भेज दिया है.
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



पिथौरागढ़ में दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, एक युवक की मौत सेना के दो जवान घायल,- दर्दनाक CCTV आया सामने-VIDEO
हल्द्वानी हाईवे पर हाथियों का आतंक: हाथियों के झुंड ने रोका रास्ता-VIDEO
बिग ब्रेकिंग
ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी, हल्द्वानी में धूमधाम से मनाया गया ‘गरबा फेस्ट’
खटीमा डिग्री कॉलेज में सजीं ‘विकसित भारत’ की रंगोलियां: विद्यार्थियों ने उकेरी 2047 के भारत की तस्वीर, विजेताओं को मिले पुरस्कार