उत्तराखंड: शराब ने पिता को बनाया हैवान शराबी पिता ने सो रहे बेटे पर कुल्हाड़ी से काटकर की हत्या

ख़बर शेयर करें

पिता-पुत्र के रिश्तों को तार-तार करने वाली घटना का पर्दाफाश हुआ है। उधम सिंह नगर के खटीमा में पिता ने अपने ही बेटे की कुल्हाड़ी से सिर पर वार कर हत्या कर दी। पुलिस ने मृतक के चाचा की तहरीर पर फरार आरोपित के विरुद्घ हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर ली है।

कोतवाली पुलिस के अनुसार यूपी के जिला पीलीभीत के थाना न्यूरिया, गिधौर निवासी नेतराम ने पुलिस को सौंपी तहरीर में कहा है कि उसने बचपन से अपने भतीजे हरीश को पाला पोसा था। जब वह बड़ा हो गया तो उसे अपने मां-बाप के पास मझोला भेज दिया। जब से वह अपने मां-बाप के साथ गया उसका बाप उससे काफी नाराज रहता था और बाप-बेटे में आए दिन झगड़ा होता था।

यह भी पढ़ें 👉  यथार्थ हॉस्पिटल के डॉक्टरों का कमाल: बिना बड़ी सर्जरी 68 साल के मरीज को मिला नया जीवन; हल्द्वानी में हर महीने लगेगी एक्सपर्ट OPD

खटीमा के मझोला गांव निवासी 27 वर्षीय हरीश कश्यप पुत्र हर प्रसाद गांव में ही समोसे व पकौड़ी का ठेला लगाता था। वह शुक्रवार को घर पर अकेला था, जब उसकी मां और बहन दिन में करीब दो बजे घर लौटे तो देखा कि हरीश कमरे में खून से लथपथ पड़ा था। मां और बहन के रोने-धोने की आवाज सुनकर गांव के लोग इकट्ठा हुए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने हरीश के शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवा दिया।

यह भी पढ़ें 👉  यथार्थ हॉस्पिटल के डॉक्टरों का कमाल: बिना बड़ी सर्जरी 68 साल के मरीज को मिला नया जीवन; हल्द्वानी में हर महीने लगेगी एक्सपर्ट OPD

शनिवार को हरीश के पीलीभीत न्यूरिया गिधौर निवासी चाचा नेतराम की ओर से पुलिस को तहरीर दी गई, जिसमें उन्होंने कहा है कि उन्होंने ही हरीश की बचपन से परवरिश की थी। जब वह बड़ा हो गया तो वह अपने माता-पिता के साथ मझोला चला आया। उसका पिता हरप्रसाद उससे काफी नाराज रहता था।

यह भी पढ़ें 👉  यथार्थ हॉस्पिटल के डॉक्टरों का कमाल: बिना बड़ी सर्जरी 68 साल के मरीज को मिला नया जीवन; हल्द्वानी में हर महीने लगेगी एक्सपर्ट OPD

दोनों के बीच मारपीट भी होती रहती थी। शुक्रवार को जब हरीश अपने कमरे में सो रहा था तभी उसके पिता ने शराब के नशे में कुल्हाड़ी से उसके सिर पर वार कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।

शनिवार को शव का पोस्टमार्टम करा स्वजन के सुपुर्द कर दिया। कोतवाल नरेश चौहान ने बताया कि पिता हरप्रसाद ने ही अपने बेटे हरीश की कुल्हाड़ी से वार कर हत्या की है। वह घर से फरार है जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Advertisements
ADVERTISEMENTS Ad
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें