हल्द्वानी:(गजब)शराबी दूल्हा अपने बरात में जमकर पी शराब किया हंगामा,दुल्हन ने बरात लौटाई

हल्द्वानी: शहर के मुखानी थाना क्षेत्र में आई बरात चर्चा का विषय बना हुआ है बताया जा रहा है कि दूल्हा अपने ही बरात में जमकर शराब पीकर उत्पात मचा रहा था। यही नहीं शराब के नशे में दूल्हे ने ₹500000 नगद और कार की डिमांड के साथ-साथ अपने दोस्तों के पार्टी के लिए पैसा भी मांगने लगा । काफी हंगामे के बाद दूल्हा मंडप छोड़ो वहां से फरार हो गया जहां शादी नहीं हुई ।
मामला शुक्रवार देर रात का है जहाँ बिठौरिया क्षेत्र निवासी एक युवक की शहर की ही एक युवती के साथ शादी तय हुई थी। शुक्रवार रात गाजे- बाजे के साथ बारात गैस गोदाम स्थित एक बारात घर पहुंची। दुल्हन पक्ष की ओर से बारात का स्वागत किया गया। आरोप है कि जयमाला की रस्म के दौरान नशे में धुत दूल्हा अपना आपा खो बैठा दूल्हे और उसके दोस्तों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। शराब के नशे में होने के बाद भी दल्हन पक्ष ने सब कुछ सहकर जयमाला की रश्म पूरी कराई, लेकिन दूल्हा इसके बाद अपने दोस्तों के साथ बारात छोड़ शराब पीने चला गया।
वापस लौटने पर दूल्हा, उसका जीजा और दोस्तों ने खाने को लेकर हंगामा शुरू कर दिया। आरोप है कि खाना खराब बताकर दोस्तों की पार्टी के लिए पैसे की डिमांड रख दी। साथ ही पांच लाख रुपये और कार देने के बाद ही शादी करने की शर्त रख दी। विरोध करने पर दूल्हे ने जान से मारने की धमकी दी। हंगामे की सूचना दुल्हन पक्ष ने पुलिस को 112 नंबर पर दिया जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों को शांत कराया जहां दुल्हन ने शादी करने से इनकार कर दिया।
मुखानी थाना प्रभारी राकेश बोहरा का कहना है कि पीड़ित पक्ष की तरफ से अभी कोई तहरीर नहीं आई है तहरीर आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



पिथौरागढ़ में दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, एक युवक की मौत सेना के दो जवान घायल,- दर्दनाक CCTV आया सामने-VIDEO
हल्द्वानी हाईवे पर हाथियों का आतंक: हाथियों के झुंड ने रोका रास्ता-VIDEO
बिग ब्रेकिंग
ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी, हल्द्वानी में धूमधाम से मनाया गया ‘गरबा फेस्ट’
खटीमा डिग्री कॉलेज में सजीं ‘विकसित भारत’ की रंगोलियां: विद्यार्थियों ने उकेरी 2047 के भारत की तस्वीर, विजेताओं को मिले पुरस्कार