उत्तराखंड:रात में अनियंत्रित बाइक डिवाइडर से टकराई, युवक-युवती की दर्दनाक मौत

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें

बुधवार देर रात सड़क हादसे में बाइक सवार युवक-युवती की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि दोनों किसी काम से लौट रहे थे, तभी बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। जहां दोनों की दर्दनाक मौत हुई है सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

Ad

घटना ऊधमसिंहनगर जिला मुख्यालय के समीप काशीपुर रोड का है जहां पुराना खेड़ा बस्ती निवासी 25 वर्षीय अजय पाल सिडकुल स्थित एक निजी कंपनी में कार्यरत था। बुधवार सुबह उसकी 20 वर्षीय महिला मित्र रोली निवासी शांति कॉलोनी भदईपुरा उसके किराए के मकान पर आई थी। इसके बाद दोनों बाइक से गदरपुर गए थे। शाम को लौटते समय काशीपुर रोड पर बागवाला गांव के पास उनकी बाइक अचानक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने तुरंत पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस अस्पताल पहुंची और मामले की जानकारी जुटाई। घटना की सूचना मिलते ही युवक के परिजन भी अस्पताल पहुंचे।
कोतवाल मनोज रतूड़ी ने बताया कि युवती के परिजनों से संपर्क किया जा रहा है। शवों को पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया गया है। आज गुरुवार को पोस्टमार्टम होगा। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

Advertisements
ADVERTISEMENTS Ad
Ad Ad
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें