उत्तराखंड:फर्नीचर के गोदाम में भीषण आग, बुझाने में अग्निशमन के छुटे पसीने,लाखों का फर्नीचर जलकर खाक-VIDEO

फर्नीचर वर्कशॉप में आग लगने से लोगों में हड़कंप मच गया. आनन-फानन में स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना दमकल विभाग को दी. सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंची और आधा दर्जन फायर टेंडर आग बुझाने के कार्य में जुटे, जिसके बाद आग पर बमुश्किल काबू पाया गया.
देहरादून में बीती रात एक एक फर्नीचर वर्कशॉप में अचानक आग लगने की घटना से लोगों में खलबली मच गई. देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया. स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना दमकल विभाग को दी.सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंची और आग पर काफी मशक्कत के बाद काबू पाया जा सका.
शुरुआती जानकारी के अनुसार, पास ही एक शादी समारोह में हो रही आतिशबाजी की चिंगारी से वर्कशॉप में आग लगने की आशंका जताई जा रही है.
जानकारी के मुताबिक घटना बुधवार रातकी है। देहरादून लक्ष्मण चौक स्थित एक फर्नीचर वर्कशॉप में बीती रात करीब 9:30 बजे अचानक भीषण आग लग गई. चश्मदीदों के मुताबिक गोदाम के ऊपर जब आग की लपटें दिखाई दीं तक घटना का पता चला। इसके बाद बड़ी संख्या में लोगों ने आग को बुझाना शुरू किया। साथ ही अग्निशमन विभाग को भी इसकी सूचना दी। आग इतनी भीषण थी कि लपटें दूर तक जा रही थीं। आग धीरे-धीरे और भयानक रूप ले रही थी, इसकी वजह से आस-पास रहने वाले लोगों में अफरा-तफरी मच गई। एक के बाद एक दमकल की छह गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं। दमकल की टीम को गोदाम तक पहुंचने में काफी संघर्ष करना पड़ा। कई घंटे तक चले बचाव कार्य के बाद आग पर काबू पाया जा सका। वरिष्ठ अग्नि शमन अधिकारी किशोर उपाध्याय ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही मौके पर दमकल की छह गाड़ियों को भेज दिया गया था। घटना में कोई भी हताहत नहीं हुआ है। आग लगने के कारणों का भी पता लगाया जा रहा है। फिलहाल हालात काबू में हैं। प्रथम दृष्टया काफी सामान जलने की बात सामने आई है। इसके नुकसान की समीक्षा की जा रही है।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



खटीमा डिग्री कॉलेज में सजीं ‘विकसित भारत’ की रंगोलियां: विद्यार्थियों ने उकेरी 2047 के भारत की तस्वीर, विजेताओं को मिले पुरस्कार
उत्तराखंड: बच्चों से छेड़छाड़ का आरोप, आरोपी का मुँह किया काला, टायर में बांधकर घुमाया-VIDEO
नैनीताल के कोसी नदी में डूबे 17 साल के छात्र का तीसरे दिन मिला शव,परिवार में मचा कोहराम-VIDEO
हल्द्वानी-लालकुआं हाईवे फिर हुई लाल:अज्ञात वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की मौत, 4 दिन में 4 जिंदगियां लील चुका है हाईवे
रिश्ते हुए शर्मसार!भाई पर रेप का आरोप, गर्भवती होने पर हुआ खुलासा,