जयमाला में दूल्हे के सामने सिरफिरे आशिक ने दुल्हन को मारी गोली,वीडियो सोशल मीडिया में वायरल-देखे VIDEO

शादी का माहौल उस वक्त मातम और दहशत में बदल गया, जब ‘जयमाला’ की रस्म के दौरान एक सिरफिरे आशिक ने दुल्हन को गोली मार दी. घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है और वारदात का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
मामला बक्सर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के चौसा के मल्लाह टोली में शादी का समारोह अचानक चीख पुकार में बदल गया। स्टेज पर जयमाला का कार्यक्रम चल रहा था कि सनकी आशिक ने जयमाल के स्टेज पर ही दुल्हन को गोली मार दी। गोली दुल्हन के पेट में लग गई। परिजनों ने बताया कि रात में स्टेज पर जयमला की रस्म चल रही थी, सब नाचने गाने में व्यस्त थे कि तभी दुल्हन के पूर्व आशिक ने स्टेज पर ही दुल्हन को गोली मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। इसके बाद दुल्हन को बक्सर के सदर अस्पताल ले जाया गया। जहां प्राथमिक इलाज के बाद वाराणसी रेफर कर दिया गया। गोली मारने के बाद आशिक वहां से फरार हो गया। दुल्हन की पहचान आरती कुमारी, के रूप में हुई है।
जानकारी के मुताबिक बारात उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के सुलेमानपुर गांव से चौसा आई थी। रात में जयमाला की रस्म चल रहा थी। दूल्हा-दुल्हन स्टेज पर मौजूद थे और दोनों परिवार सगे संबंधी जयमाल की रस्म देख रहे थे। इसी दौरान एक शख्स मुंह ढक कर स्टेज तक पहुंचा और दुल्हन आरती को गोली मार दी। गोली लगने के बाद आरती स्टेज पर गिर गई और वह बोली कि दिनबंधु ने मुझे गोली मार दिया है।
दीनबंधु दुल्हन का पड़ोसी है और यह मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा बताया जा रहा है। दीनबंधु आरती से एक तरफा प्यार करता था, वह पहले भी आरती की शादी तुड़वाने की कई बार कोशिश कर चुका है। बक्सर के एसपी शुभम आर्य मौके पर पहुंचे और बताया कि घटना कल रात को घटित हुई है। एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। गोली मारने वाले युवक की पहचान कर ली गई है, जिसको पकड़ने के लिए छापेमारी की जा रही है।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



बिग ब्रेकिंग
ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी, हल्द्वानी में धूमधाम से मनाया गया ‘गरबा फेस्ट’
खटीमा डिग्री कॉलेज में सजीं ‘विकसित भारत’ की रंगोलियां: विद्यार्थियों ने उकेरी 2047 के भारत की तस्वीर, विजेताओं को मिले पुरस्कार
उत्तराखंड: बच्चों से छेड़छाड़ का आरोप, आरोपी का मुँह किया काला, टायर में बांधकर घुमाया-VIDEO
नैनीताल के कोसी नदी में डूबे 17 साल के छात्र का तीसरे दिन मिला शव,परिवार में मचा कोहराम-VIDEO