उत्तराखंड: पहाड़ के 24 वर्षीय युवा को मिला 23 करोड़ रुपये का पैकेज,

ख़बर शेयर करें

पहाड़ में युवाओं में प्रतिभाओं की कमी नहीं है ऐसा ही कर दिखाया है चंपावत जनपद के यशवंत चौधरी जिनकी उम्र अभी महज 24 साल की ही है लेकिन इतनी छोटी उम्र में उनका चयन 23 करोड़ रुपये (30 लाख यूएस डॉलर) से अधिक के पैकेज के लिए हुआ है।

इस युवा इंजीनियर को जर्मनी की टेस्ला गीगा कंपनी में वरिष्ठ प्रबंधक की जिम्मेदारी मिली है। बंगलूरू में अगस्त से प्रशिक्षण के बाद नवंबर में उन्हें बर्लिन में नियुक्ति दी जाएगी।चंपावत तल्लीहाट के व्यापारी शेखर चौधरी के बेटे यशवंत चौधरी ने पिथौरागढ़ के राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज से बीटेक करने के बाद 2020 में गेट परीक्षा में 870 रैंक हासिल की थी। दो साल पहले यशवंत चौधरी का प्रशिक्षु प्रबंधक के रूप में बंगलूरू में चयन हुआ।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: भारी बारिश की चेतावनी इन जिलों के स्कूलों की छुट्टी, जाने अपने जिले का मौसम का हाल..

कोरोनाकाल में उन्होंने ऑनलाइन अपनी सेवाएं दीं यशवंत चौधरी ने बताया कि ऑनलाइन परीक्षा के बाद उनका चयन 30 लाख यूएस डॉलर के पैकेज में टेस्ला गीगा फैक्टरी में वरिष्ठ प्रबंधक के लिए बर्लिन जर्मनी में हुआ है। 31 जुलाई तक ऑनलाइन काम करने के बाद अगस्त से अक्तूबर तक बंगलूरू में प्रशिक्षण होगा। इसके बाद नवंबर में बर्लिन में सेवा शुरू हो जाएगी ।यशवंत ने इंटर की परीक्षा मल्लिकार्जुन स्कूल से पास की थी।

Advertisements
ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  शैमफोर्ड सीनियर सेकेंडरी स्कूल, हल्द्वानी में ब्लॉक स्तरीय विज्ञान संगोष्ठी-2026 आयोजित
Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें