Kumaon Weather Update: मजबूती से आगे बढ़ रहा मानसून जाने कब से शुरू हो सकता है प्री- मानसून

हल्द्वानी : जुलाई में गर्मी अपने चरम पर है लोगों को मानसून का इंतजार है लेकिन मानसून इस बार देरी से पहुंचने की उम्मीद है मौसम विभाग के अनुसार उत्तराखंड में 15 जून से प्री-मानसून सक्रिय होने बारिश जोर पकड़ सकती है। इसके बाद मैदानी इलाकों को गर्मी से राहत मिलेगी।
मौसम विभाग के अनुसार दक्षिण पश्चिम मानसून एक बार फिर गति पकड़ गया है कुमाऊं मंडल में फिलहाल अगले तीन शुष्क बीतने वाले हैं सोमवार को पिथौरागढ़, बागेश्वर जिले में एक दो जगहों पर गरज के साथ वर्षा हो सकती है।कुमाऊं मंडल के शेष जिलों में मौसम शुष्क रहेगा।
मौसम विभाग ने अगले 36 घंटों के दौरान गुजरात, मध्य महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडु, तेलंगाना के कुछ हिस्सों में मानसून पहुंचने की संभावना जताई है। इससे नमी वाली हवाएं चलेगी। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि पिथौरागढ़ व बागेश्वर जिलों में कहीं कहीं पर रविवार को भी हल्की बारिश या गरज के साथ बौछार पड़ सकती है।
दिल्ली और उत्तर प्रदेश समेत भीषण गर्मी से जूझ रहे उत्तर भारत के राज्यों को इन दिनों मॉनसून का बेसब्री से इंतजार है. इस बीच मौसम विभाग (IMD) ने मॉनसून को लेकर गुड न्यूज दी है. मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि दक्षिण-पश्चिम मॉनसून मध्य अरब सागर के कुछ और हिस्सों, पूर्व गोवा, कोंकण के कुछ हिस्सों और कर्नाटक के कुछ हिस्सों में आगे बढ़ गया है. वहीं, मौसम विभाग ने कुछ राज्यों में अगले 5 दिनों तक बारिश की संभावना जताई है।
इन राज्यों में बारिश की संभावना
मौसम विभाग की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, अगले 5 दिनों के तक पूर्वोत्तर भारत और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भारी बारिश की संभावना है. वहीं, बिहार और झारखंड में अगले दो दिनों तक बारिश हो सकती है।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी, हल्द्वानी में धूमधाम से मनाया गया ‘गरबा फेस्ट’
खटीमा डिग्री कॉलेज में सजीं ‘विकसित भारत’ की रंगोलियां: विद्यार्थियों ने उकेरी 2047 के भारत की तस्वीर, विजेताओं को मिले पुरस्कार
उत्तराखंड: बच्चों से छेड़छाड़ का आरोप, आरोपी का मुँह किया काला, टायर में बांधकर घुमाया-VIDEO
नैनीताल के कोसी नदी में डूबे 17 साल के छात्र का तीसरे दिन मिला शव,परिवार में मचा कोहराम-VIDEO
हल्द्वानी-लालकुआं हाईवे फिर हुई लाल:अज्ञात वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की मौत, 4 दिन में 4 जिंदगियां लील चुका है हाईवे