IMA Passing Out Pared : हल्द्वानी के दो बेटे अंक‍ित और प्रेम प्रकाश बने सेना में लेफ्टिनेंट-

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें

IMA Passing Out Pared: देहरादून आई एम ए पासिंग आउट में भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बनकर हवलदार के बेटों ने शहर व राज्य को गौरवान्वित किया है। हल्द्वानी के रहने वाले दो बेटों ने शनिवार को आइएमए में हुई पासिंग आउट परेड में यह सफलता पाई। जवानों ने देश की रक्षा के लिए आर्मी को चुना। गोरापड़ाव निवासी प्रेम प्रकाश चंदोला व कठघरिया निवासी अंकित जोशी की उपलब्धि पर पूरा परिवार खुशियों में है। पीओपी में बेटों के कंधों पर सितारे लगाते ही स्वजनों के चेहरे खुशी से खिल उठे।

मूलरूप से ग्राम विन्तोली, दफौट, बागेश्वर व हाल हाथीखाल गोरापड़ाव हल्द्वानी निवासी प्रेम प्रकाश चंदोला लेफ्टिनेंट बनकर परिवार का मान बढ़ाया है। उनके पिता पूरन चंदोला हवलदार पद से सेवानिवृत्त हैं व मां गीता चंदोला गृहणी है।
उनकी प्रारंभिक शिक्षा प्राइमरी विद्यालय चमरथल दफौट व हाईस्कूल नेशनल मिशन बागेश्वर तथा इंटर हरगोविंद सुयाल इंटर कालेज हल्द्वानी से हुई। हाईस्कूल और इंटर दोनों की बोर्ड परीक्षाओं में प्रेम प्रकाश मेरिट लिस्ट में शामिल रहे। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय शिक्षक मनोज परगाई समेत सभी स्वजनों को दिया है। बचपन में पिता की वर्दी देखकर प्रेम प्रकाश के अंदर देशभक्ति का जुनून सवार हुआ। लेफ्टिनेंट बनने की चाहत में उन्होंने बैंक, रेलवे समेत कई नौकरियों को दरकिनार कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी, हल्द्वानी में धूमधाम से मनाया गया 'गरबा फेस्ट'

मूलरूप से सुयालबाड़ी नैनीताल व हाल कठघरिया निवासी अंकित जोशी के पिता भुवन जोशी आर्मी में हवलदार पर से सेवानिवृत्त हैं। मां वीणा जोशी गृहणी है। अंकित ने देहरादून के आइएमए में 150वीं पासिंग आउट परेड में सफलता पाई।बचपन से ही मेधावी छात्र रहे अंकित जोशी ने दसवीं और बारहवीं की परीक्षा एबीएम स्कूल हल्द्वानी से उत्तीर्ण की और एमबीपीजी हल्द्वानी से बीएससी की परीक्षा उत्तीर्ण की। इंटर करने के दौरान ही उन्होंने लेफ्टिनेंट बनने की ठान ली थी। बीएससी के बाद घर में रहकर ही सीडीएस की परीक्षा में सफलता पाई।

अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें