UKSSSC : उत्तराखंड सरकार में नौकरी का सुनहरा मौका बंपर भर्ती, युवा हो जाए तैयार

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें

देहरादून :UKSSSC/UKPSC: उत्तराखंड सरकार में सरकारी नौकरी तलाश रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है लोक सेवा आयोग और अधीनस्थ सेवा चयन आयोग बंपर भर्ती निकाले जा रहा है ऐसे में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है।
मुख्य सचिव डॉ.एसएस संधू की सख्ती के बाद विभागों ने भर्तियों के प्रस्ताव (अधियाचन) संबंधित भर्ती संस्थाओं को भेज दिए हैं, जिनका अध्ययन किया जा रहा है। अधियाचन के बाद उम्मीद जताई जा रही है कि कई विभागों में रिक्त पड़ी पदों को जल्द भरने की कार्रवाई शुरू हो सकती है।

UKSSSC/UKPSC उत्तराखंड लोक सेवा आयोग अलग-अलग विभागों के 650 से अधिक पदों पर भर्तियां शुरू करने जा रहा है। आयोग के सचिव कर्मेन्द्र सिंह ने बताया कि उन्हें अपर निजी सचिव सचिवालय प्रशासन के 88 पद, पुलिस उपाधीक्षक दूरसंचार के तीन पद, सहायक सांख्यिकी अधिकारी के 11 पद, आयोग, शासन व परिषद में सहायक समीक्षा अधिकारी के करीब 120 पदों के अधियाचन प्राप्त हो चुके हैं।

पॉलिटेक्निक प्रवक्ता के 398 पदों पर भर्ती का प्रस्ताव पहले ही मिल चुका है, जिसमें अब 39 पद और बढ़ा दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि सभी प्रस्तावों का अध्ययन किया जा रहा है। जल्द ही भर्तियों के नोटिफिकेशन जारी कर दिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि पॉलिटेक्निक प्रवक्ता पदों के लिए भर्ती का सिलेबस तैयार किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  पिथौरागढ़ में दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, एक युवक की मौत सेना के दो जवान घायल,- दर्दनाक CCTV आया सामने-VIDEO

अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के तहत 1500 से ज्यादा पदों पर भर्तियां

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से विभिन्न विभागों में 1500 से अधिक पदों पर भर्तियां शुरू की जा रही हैं। इन सभी पदों के भर्तियों के अधियाचन आयोग को मिल चुके हैं। आयोग के सचिव संतोष बडोनी ने बताया कि वन निगम में स्केलर के 200 पद, विभिन्न विभागों में सहायक लेखाकार, कनिष्ठ सहायक, वरिष्ठ सहायक सहित अलग-अलग करीब 1500 पदों के भर्ती के प्रस्ताव उन्हें मिले हैं। इन सभी का अध्ययन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि अगस्त के महीने में भर्तियों के नोटिफिकेशन जारी किए जाएंगे।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी हाईवे पर हाथियों का आतंक: हाथियों के झुंड ने रोका रास्ता-VIDEO

उत्तराखंड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड (यूएमएसएसबी) की ओर से भी ज्यादातर भर्तियों के नोटिफिकेशन जारी किए जा चुके हैं। बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. डीएस रावत ने बताया कि श्रम विभाग के अंतर्गत ईएसआई में चिकित्सकों के 35 पदों पर भर्ती का प्रस्ताव मिल चुका है, जिसके हिसाब से जल्द ही भर्तियां निकाली जाएंगी।

इच्छुक अभ्यर्थी आयोग की अधिकारिक वेबसाइट को समय-समय पर चेक करते रहें । भर्तियों की अधिसूचना आयोग अपनी वेबसाइट पर आने वाले दिनों में जारी करेगा।

Advertisements
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें