Covid-19: कोरोना ने फिर पकड़ी रफ्तार, 148 पॉजिटिव मिले, जाने अपने जिले की हाल

उत्तराखंड में कोविड-19 एक बार फिर से पांव पसारना शुरू कर दिया है । प्रदेश में कोरोना के मामले धीरे-धीरे बढ़ रहे हैं उत्तराखंड में मंगलवार को कोरोना के 148 नए केस सामने आए। सबसे अधिक 109 केस देहरादून में ही सामने आए। 152 मरीज ठीक भी हुए। मंगलवार को 29772 लोगों ने कोविड सतर्कता डोज भी लगवाई। हेल्थ बुलेटिन के अनुसार देहरादून में 109 केस के अलावा दो केस अल्मोड़ा, दो बागेश्वर, 10 हरिद्वार, 11 नैनीताल, चार पौड़ी, एक रुद्रप्रयाग, दो टिहरी, चार यूएसनगर, तीन उत्तरकाशी में सामने आए।
अब राज्य में कोविड एक्टिव केस की संख्या 666 हो गई है। संक्रमण दर 9.37 प्रतिशत और रिकवरी दर 95.45 प्रतिशत है। मंगलवार को 2205 लोगों के सैंपल भी लिए गए। कुल 33969 लोगों को कोविड वैक्सीन लगी। इसमें से 29772 लोगों ने सतर्कता डोज लगवाई।
उत्तराखंड स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, एक जनवरी 2022 से लेकर अभी तक प्रदेश में 94,975 मामले सामने आ चुके हैं. जिसमें से 90652 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं. कोरोना मरीजों का रिकवरी रेट 95.45% है. वहीं, इस साल अब तक 284 मरीजों की मौत हुई है।
वहीं, 3 जनवरी से शुरू हुए 15 से 17 साल के बच्चों के टीकाकरण में अभी तक 44,26,98 बच्चों को फुल वैक्सीनेट किया गया है. जबकि 5,28,273 बच्चों को पहली डोज लग चुकी है।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी: बेकाबू कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, सड़क पर तड़पते युवक पर फिर चढ़ा दी गाड़ी; CCTV में कैद हुआ खौफनाक मंजर-देखे-VIDEO
शैमफोर्ड स्कूल का भव्य वार्षिकोत्सव: ‘एलिजियम 4.0’ में दिखा भारतीय संस्कृति और सिनेमा का अनूठा संगम
हल्द्वानी: कल होगा धामी सरकार का बुलडोजर एक्शन, 14 सेक्टर में गरजेंगी 14 जेसीबी,15 हेक्टेयर वन क्षेत्र से हटेगा अतिक्रमण
हल्द्वानी ग्राफिक एरा में ‘इनोविस्टा 2026’ का धमाकेदार आगाज: 36 घंटे के हैकाथॉन और रोबोटिक्स वर्कशॉप में 700 छात्रों ने दिखाया हुनर
पिथौरागढ़ में दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, एक युवक की मौत सेना के दो जवान घायल,- दर्दनाक CCTV आया सामने-VIDEO