(UKPSC) उत्तराखंड लोक सेवा आयोग: तीन हजार पदों के लिए 10 हजार अभ्यर्थी देंगे इंटरव्यू- पढ़ें पूरी खबर

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष डॉ. राकेश कुमार ने बताया कि प्रदेश में भर्तियों की प्रक्रिया तेजी से संचालित की जा रही है। उन्होंने बताया कि 22 में से 15 भर्तियों की परीक्षा कराई जा चुकी हैं। दिसंबर तक बाकी सात भर्तियों की परीक्षाएं भी पूरी करा दी जाएंगी।
प्रदेश में चल रही भर्तियों के इंटरव्यू अब तेजी से होंगे। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग आगामी अगस्त से मई के बीच विशेष अभियान शुरू करने जा रहे हैं, जिसके तहत तीन हजार खाली पदों के सापेक्ष दस हजार अभ्यर्थी इंटरव्यू देंगे।

इन प्रमुख पदों पर होंगे इंटरव्यू

असिस्टेंट प्रोफेसर 455 पद
जेई 776 पद
एई 171 पद
पीसीएस 314 पद
पीसीएस-जे 13 पद
लोवर पीसीएस 191 पद
फॉरेस्ट रेंज ऑफिसर 63 पद

यह भी पढ़ें 👉  बिग ब्रेकिंग

उन्होंने बताया कि नए साल के लिए भर्तियों का कैलेंडर भी अगस्त में ही जारी कर दिया जाएगा। मुख्य सचिव डॉ. एसएस संधु के निर्देशों के बाद विभागों से भर्तियों के प्रस्ताव (अधियाचन) तेजी से आयोग के पास आ रहे हैं। आयोग के अध्यक्ष डॉ. राकेश कुमार के मुताबिक, सभी प्रस्तावों का अध्ययन भी तेजी से किया जा रहा है। इसी हिसाब से भर्तियों की प्रक्रिया भी तेजी से चलाई जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  बिग ब्रेकिंग

उन्होंने बताया कि आयोग प्रदेश में भर्तियों में तेजी लाने के साथ ही हर स्तर पर भी निगरानी कर रहा है। आयोग के अध्यक्ष का कहना है कि इसके लिए डैशबोर्ड बनाया गया है, जिस पर हर भर्ती परीक्षा का हर अपडेट दिया जाता है। इस डैशबोर्ड से हम आसानी से परीक्षाएं करा पाते हैं।

Advertisements
ADVERTISEMENTS Ad Ad
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें