UKPSC Exam Update: इस भर्ती के लिए 20 अगस्त है आवेदन की लास्ट डेट

UKPSC Exam Update: उत्तराखंड में युवाओं के लिए अच्छी खबर है। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने हाईकोर्ट के आदेश के बाद पीसीएस मेंस एग्जाम के लिए आवेदन की विंडो खोल दी है। पीसीएस प्री परीक्षा पास करने वाले 149 उम्मीदवार अब मेंस परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते है।
आवेदन की अंतिम तिथी 20 अगस्त बताई जा रही है। उत्तराखंड पीसीएस मेन्स का आयोजन अब 14 अक्टूबर 2022 को किया जाएगामीडिया रिपोर्टस के अनुसार उत्तराखंड पीसीएस मुख्य परीक्षा के लिए हाईकोर्ट के आदेश के बाद जो उम्मीदवार क्वालिफाई हुए थे, उनकी सूची वेबसाइट पर जारी की गई थी। इन सभी उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा के आवेदन का मौका दिया जा रहा है। 11 अगस्त से 20 अगसत के बीच वह परीक्षा शुल्क नेट बैंकिंग या अन्य माध्यमों से जमा करा सकेंगे। 14 से 17 अक्तूबर के बीच पीसीएस मुख्य परीक्षा आयोजित की जाएगी।उत्तराखंड पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा क्वॉलिफाई करने वाले कैंडिडेट मुख्य परीक्षा की रिवाइज्ड डेट उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की वेबसाइट psc.uk.gov.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं।
आयोग की ओर से जारी शॉर्ट नोटिस के अनुसार, पीसीएस मुख्य परीक्षा 14 से 17 अक्टूबर 2022 तक होगी। इससे पहले मुख्य परीक्षा 20 से 23 अगस्त 2022 तक होनी थी। आयोग ने कहा है कि परीक्षा की डेट रिवाइज होने के बाद सही समय पर फिर से एडमिट कार्ड जारी किए जाएंगे।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी, हल्द्वानी में धूमधाम से मनाया गया ‘गरबा फेस्ट’
खटीमा डिग्री कॉलेज में सजीं ‘विकसित भारत’ की रंगोलियां: विद्यार्थियों ने उकेरी 2047 के भारत की तस्वीर, विजेताओं को मिले पुरस्कार
उत्तराखंड: बच्चों से छेड़छाड़ का आरोप, आरोपी का मुँह किया काला, टायर में बांधकर घुमाया-VIDEO
नैनीताल के कोसी नदी में डूबे 17 साल के छात्र का तीसरे दिन मिला शव,परिवार में मचा कोहराम-VIDEO
हल्द्वानी-लालकुआं हाईवे फिर हुई लाल:अज्ञात वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की मौत, 4 दिन में 4 जिंदगियां लील चुका है हाईवे